Translate


Home » पाली » महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र जोड़ रहा है अपनो से

महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र जोड़ रहा है अपनो से

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
108 Views
मधुहीर राजस्थान

बगड़ी नगत (रमेश भट्ट)। बुधवार को महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना बगड़ी नगर, संचालक संस्था ड्रीम पावर सोसायटी भीलवाड़ा द्वारा विधिक परामर्शदाता दुर्गा सेन और सामाजिक सलाहकार गुणवंती पंवार द्वारा घरेलू हिंसा का परामर्श देकर महिला, उसके पति,ससुराल पक्ष,पीहर पक्ष से काउंसलिंग कर आपसी सहमति से राजीनामा कराया गया। आपस मे माला पहनाकर पुनः खुशी से घर भेजा गया।

महिलाओं को घरेलू हिंसा से मुक्ति दिलाने का कार्य लगातार जारी है। हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। जिसमें महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के काउंसलर द्वारा पौधा रोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता का संदेश दिया व ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। जिसमें धनवंती देवी, कमला देवी, भगवती मेघवाल,ममता देवी, सुमन बामनिया , तन्मय बामनिया आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले