Translate


Home » पाली » आम ग्रामीणों के लिए ठंडे पानी की प्याऊ, प्रतीक्षालय एवं ओपन कुए का निर्माण कर किया भव्य शुभारंभ

आम ग्रामीणों के लिए ठंडे पानी की प्याऊ, प्रतीक्षालय एवं ओपन कुए का निर्माण कर किया भव्य शुभारंभ 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
270 Views
मधुहीर राजस्थान

देसुरी। ग्राम पंचायत आना के मुख्य बस स्टेशन पर सरपंच श्रीमती रेखा चौधरी एवं ग्राम पंचायत कोरम की प्रेरणा से आम ग्रामीणों के लिए ठंडे पानी की प्याऊ, प्रतीक्षालय एवं ओपन कुए का शुभारंभ भामाशाह एवं सरपंच रेखा चौधरी के सानिध्य में धूमधाम से किया गया। समाजसेवी रमेश चौधरी ने बताया कि स्व- कंकूबाई शेषमल सोलंकी की स्मृति मे सोलंकी परिवार शांतिलाल शेषमल सोलंकी, स्व बाबूलाल, शांतिलाल ,कपुरचंद, किशोर चंद, चम्पालाल , श्रीमती कमला बाई,सुमनलाल समस्त सोलंकी परिवार आना के सानिध्य में गाजे बाजे के साथ सार्वजनिक प्रतीक्षालय, ठंडी जल प्याऊ, ओपन कुआ का शुभारंभ किया गया।

ग्राम पंचायत सरपंच रेखा चौधरी पंचायत कोरम एवं ग्रामीणों की ओर से भामाशाह एवं भामाशाह परिवार का साफा एवं माल्यार्पण कर भव्य बहुमान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवी रमेश चौधरी ने कहा है कि कहा कि जिस गांव में भामाशाह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं उस गांव में विकास की कोई कमी नहीं होती, सोलंकी परिवार का गांव की प्रति प्रेम देखते हुए समस्त भामाशाह सोलंकी परिवार को वंदन करता हूं और आशा करता हूं की गांव के विकास में हमेशा सहयोग करने का आग्रह करता हूं।इस अवसर पर छतर सिंह सोलंकी, रताराम चौधरी, मांगीलाल मेघवाल,टिनुराम देवासी, रामलाल प्रजापत, कालुराम माली, पुनाराम माली, गुलाबराम सुथार,दुदाराम प्रजापत, जगदीश वन गोस्वामी रिकबचंद छीपा,भगाराम चौधरी, मोडाराम हीरागर, समाजसेवी रमेशकुमार चौधरी,पकाराम माली,पुर्व उप सरपंच खरताराम मेघवाल सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले