Translate


Home » बाड़मेर » जिला कलेक्टर ने अधिकारियो के साथ सघन पौधारोपण की तैयारियों के संबंध में की बैठक

जिला कलेक्टर ने अधिकारियो के साथ सघन पौधारोपण की तैयारियों के संबंध में की बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
153 Views

मधुहीर राजस्थान
बालोतरा असरफ मारोठी)। मानसून के दौरान सघन पौधारोपण को सफल बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने लक्ष्य के सापेक्ष स्थल चिह्नित कर पौधारोपण के गड्ढों को तैयार रखने का दिया निर्देश। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने तैयारियों की समीक्षा कर सभी विभागों के अधिकारियों को दिया निर्देश, चिन्हित स्थानों पर पौधारोपण के लिए तैयारी अभी से प्रारंभ करने का दिया निर्देश उन्होंने कहा कि अधिकारी पौधारोपण के लिए भूमि तैयार कर पौधों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें, वृक्षारोपण के लिए रिक्त भूमियों का चिन्हांकन कर चिन्हित भूमि पर वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित कर उसकी पूर्ति के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना बनाई जाएं।
बैठक में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अभियान में सभी अधिकारी अपनी सक्रिय भूमिका निभाये। वृक्षारोपण कार्य को प्राथमिकता के साथ करें। सूक्ष्म कार्ययोजना में जगह एवं पौधों की उपलब्धता, सिंचाई के साधन, पौधों की जीवितता के प्रबंध आदि सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि इस अभियान में समाज के हर वर्ग एवं भामाशाहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी, नगर परिषद आयुक्त मघराज डुडी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले