जिला अस्पताल से लेकर सब सेंटर तक मिल रही हीटवेव से राहत
मधुहीर राजस्थान
बालोतरा (असरफ मारोठी)। राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सकारात्मक दृष्टिकोण के फलस्वरूप स्वास्थ्य क्षेत्र में निरन्तर सुधार हो रहा है। यह माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सकारात्मक सोच का नतीजा है कि आज जिले में स्थापित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप जिला अस्पताल एवं जिला चिकित्सालय पर भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक के बढते मामलों को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएं करने जा रही है। इसके लिए जिला स्तर पर प्लान तैयार कर लिया गया है जो कि निचले स्तर तक इंप्लीमेंट किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वांकाराम चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुरूप जिले में मरीजों को लू-तापघात से बचाने के लिए प्रयास और तेज कर दिए गए हैं। जिले के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल और सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्थित वार्डों में एसी एवं कूलर लगाए गये है। तापघात से बचाव के लिए जिला चिकित्सालय पर 02 बैड आईसीयू वार्ड में, 06 बैड आपातकाल वार्ड में और 10 सामान्य वार्ड में आरक्षित किये गये है। इसके साथ ही उप जिला अस्पताल में 10 बैड, सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 06 बैड एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 02 बैड आरक्षित किये गये है।
निरीक्षण से मिल रही आमजन को सुविधाऐं
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सकारात्मक सोच के चलते जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों का समय-समय पर संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलक्टर, उपखण्ड अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं पटवारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान प्राप्त कमियों को दुरूस्त कर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध करवाने का कार्य किया गया। राज्य सरकार के इस कदम से चिकित्सा संस्थानों में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध करवाने के पुख्ता प्रबन्ध सुनिश्चित हो पाये।
जिले में फैसेलिटीज की स्थिति
जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर मरीजों के लिए पंखें, एसी और कूलर आदि की व्यवस्था की गई है, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान गर्मी से राहत मिल सके। सभी चिकित्सा संस्थानों पर उपकरणों के साथ निःशुल्क जांच एवं जीवनदायनी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिले में चिकित्सा विभाग के कुल 855 चिकित्सक एवं कार्मिक अपनी सेवाऐं दे रहे है।
दिव्यांगजन को मिल रही राहत
जिले में दिव्यांगजन को राहत पहुंचाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में 14 मई से अव तक 05 विशेष दिव्यांग शिविरों का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए 308 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कर उन्हे राहत पहुंचाने का कार्य किया गया।



