Translate


Home » बाड़मेर » बालोतरा नगर परिषद एवं प्रदुषण नियंत्रण मण्डल की संयुक्त कार्यवाही

बालोतरा नगर परिषद एवं प्रदुषण नियंत्रण मण्डल की संयुक्त कार्यवाही

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
268 Views

50 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक किया जब्त

मधुहीर राजस्थान
बालोतरा (अशरफ मारोठी)। नगर परिषद एवं प्रदुषण नियंत्रण मण्डल की संयुक्त कार्यवाही, प्रतिबंधित सिंगल युज 50 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक किया जब्त, स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यवाही के नाम पर छोटे बड़े व्यापारियों, सब्जी ठेला मजदूरों पर नगरपरिषद, प्रदूषण नियंत्रण मंडल की गाज गिर रही है। जबकि प्रश्न यह भी बनता है कि प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक गौदामो पर कार्यवाहीं क्यों नहीं की जा रही बालोतरा शहर में स्थित प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक गौदामो पर हमेशा भारी तादाद में सिंगल यूज प्लास्टिक का स्टाक मौजूद रहता है।

नगरपरिषद एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल अधिकारी भी इस बात को लेकर भली भांति परिचित होंगे कि आखिर यह छोटे बड़े ठेलों पर फल सब्जी बेचने वाले मजदूर भी सिंगल यूज प्लास्टिक की होलसेल विक्रेताओं से ही खरीदी कर रहे हैं। नगरपरिषद एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल कार्यवाही के नाम पर छोटे छोटे सब्जी फल फ्रूट ठेला मजदूरों पर कार्यवाही के नाम पर मुश्किल से अपनी आजिविका चलाने वाले मजदूरों पर ही हमेशा अपनी गाज गिरा रहा है। आखिर नगरपरिषद प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा बड़े बड़े सिंगल यूज प्लास्टिक गौदामो पर भी कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है फल सब्जियां को ठेला पर बेचकर अपने परिवार का बड़ी मुश्किल से पोषण करने वाले गरीबों पर ही कार्यवाही के नाम पर अधिकारियों द्वारा गाज गिराकर महज खानापूर्ति करना कहां तक न्यायसंगत और उचित माना जा सकता है।

आज नगरपरिषद एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने सब्जी फ़ल फ्रूट विक्रेताओं पर की संयुक्त कार्यवाही को सराहनीय कदम जब ही माना जा सकता है जब आज इनके द्वारा बड़े बड़े सिंगल यूज प्लास्टिक गौदामो पर भी कार्यवाही को अंजाम दिया जाता, आज की कार्यवाही के बारे में कनिष्ट पर्यावरण अभियंता जितेंद्र डाबी ने बताया कि शुक्रवार सुबह नगर परिषद एवं प्रदुषण नियंत्रण मण्डल ने संयुक्त कार्यवाही कर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों, ठेला चालकों से प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक पर कार्यवाही करते हुए 50 किलोग्राम पॉलीथीन को किया जब्त, साथ ही प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग न करने की व्यापारियों को दी हिदायत, नगर परिषद की सफाई शाखा को जब्त पोलिथीन को सूपूर्द किया गया, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल से महेन्द्र देवासी, निदेश काला, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश हंस व अन्य कर्मचारियों द्वारा की गई कार्रवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले