Translate


Home » बाड़मेर » बालोतरा पुलिस ने बोलेरो गाड़ी चोरी प्रकरण में एक वर्ष से फरार टॉप -10 अपराधी को किया गिरफ्तार

बालोतरा पुलिस ने बोलेरो गाड़ी चोरी प्रकरण में एक वर्ष से फरार टॉप -10 अपराधी को किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
90 Views
मधुहीर राजस्थान

बालोतरा (अशरफ मारोठी)। बालोतरा पुलिस ने टॉप -10 वांछित मुलजिम, एक साल से फरार चल रहे लक्ष्मण उर्फ लक्ष्मणराम पुत्र पेमाराम मेगवाल को किया गिरफ्तार। बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु जिले में चलाया जा रहा धरपकड़ अभियान के तहत बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव एवं बालोतरा वृत्त पुलिस उप अधीक्षक सुश्री मनीषा गुर्जर के सुपरवीजन में नाधिकारी ओमप्रकाश पुलिस थाना बालोतरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा बालोतरा पुलिस थाना का टॉप -10 वांछित मुलजिम, बोलेरो गाड़ी चोरी मामले में एक साल से फरार चल रहे लक्ष्मण उर्फ लक्ष्मणराम पुत्र पेमाराम जाति मेगवाल उम्र 34 साल निवासी खड़ीन पुलिस थाना रामसर, जिला बाड़मेर को किया गिरफ्तार कार्यवाही पुलिसः- दिनांक 13 मार्च 2023 को प्रार्थी गोमाराम पुत्र सताराम जाति जाट निवासी गेहूंवाला बायतु भीमजी पुलिस थाना बायतु हाल बालोतरा ने थाना पर एक लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि दिनांक 12 मार्च 2024 की रात्री में करीब 11 बजे मैं मेरी डीआई बोलेरो गाडी न. आरजे 04 टीए 2374 को कस्बा बालोतरा में मेरे कमरे के आगे खड़ी कर सो गया था कि दिनांक 12 मार्च 2023 की मध्य रात्री में अज्ञात व्यक्ति मेरी बोलेरो गाड़ी को चोरी कर ले गया वगैरा पर दिनांक 13 मार्च 2023 को दर्ज प्रकरण नंबर 102 अन्तर्गत धारा 379 भा.द.स. में पंजीबद्ध कर पुलिस अन्वेषण शुरू किया गया, दौराने अनुसंधान मुलजिम लक्ष्मण उर्फ लक्ष्मणराम को प्रकरण में नामजद कर मुलजिम की कस्बा बालोतरा, उसकी सकुनत खड़ीन व आस पास के हर संभावित स्थानों पर जगह जगह पुलिस तलाश की गई मगर मुलजिम लक्ष्मणराम रूपोश पाया गया, प्रकरण में वांछित अपराधी लक्ष्मण उर्फ लक्ष्मणराम पुत्र पेमाराम जाति मेगवाल निवासी खड़ीन पुलिस थाना रामसर जिला बाड़मेर के विरूद्ध जुर्म धारा 379 भादस. का अपराध प्रमाणित पाया जाने पर मुलजिम लक्ष्मण उर्फ लक्ष्मणराम को पुलिस ने जिला कारागृह बाड़मेर से अनुसंधान अधिकारी हैड कांस्टेबल जैसाराम मय टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले