Translate


Home » बाड़मेर » बालोतरा पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार को किया जब्त

बालोतरा पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार को किया जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
143 Views
मधुहीर राजस्थान

बालोतरा (अशरफ मारोठी)। बालोतरा थानाधिकारी, ओमप्रकाश के निर्देशन में पुलिस ने की कार्यवाही, सहायक उप निरीक्षक हनुमाना राम मय पुलिस टीम द्वारा मारपीट प्रकरण में वांछित आरोपी सुरेश कुमार को किया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार को भी किया जब्त। प्रार्थी जेताराम पुत्र तेजाराम जाति जाट निवासी रूपजी राजा बेरी हाल बालोतरा ने उपस्थित थाना में हाजिर होकर रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरा ड्राईवर 25 मई की रात्रि में बालोतरा में सजनी बाई आश्रम के पास ट्रेक्टर से पानी की टंकी खाली कर रहा था कि सुरेश सियाग पुत्र रामाराम निवासी बालोतरा ने वहां पानी की टंकी को खाली नहीं करने दिया तो मैं भी मौके पर पहुंचा तो सुरेश कुमार ने यहां पानी डालने के एवज में मुझसे रूपये मांगे तथा धमकियां दी कि यहां मेरी धाक चलती है।

आप लोगों को में यहां पानी की टंकी खाली नहीं करने दूंगा। प्रार्थी के मना करने पर सुरेश कुमार ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी वगैरा पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण में आरोपी सुरेश कुमार पुत्र रामाराम जाति जाट उम्र 38 वर्ष निवासी पटाली नाडी, रतेउ पुलिस थाना गिड़ा जिला बालोतरा हाल बलदेव नगर, भांडियावास रोड, सजनी बाई आश्रम के पास को दस्तयाब कर बाद अन्वेषण पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले