169 Views
मधुहीर राजस्थान
बगड़ी नगर (रमेश भट्ट)। श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज सोजत परगना की कार्यकारणी सदस्यों की बैठक रविवार को मेवाड़ा कलाल समाज भवन सियाट में आयोजित हुई। जिसमे निर्णय लिया गया की आगामी आम सभा 16 जून रविवार को क्षत्रिय मेवाड़ा समाज भवन सियाट में सोजत परगना अध्यक्ष हीरालाल मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित होगी आम सभा मे नई कार्यकारिणी का सम्मान समारोह और सामूहिक विवाह सम्मेलन की तिथि पर आवश्यक चर्चा कि जाएगी।



