Translate


Home » जैसलमेर » सामूहिक संस्कार मय कर्मप्रणाली का हुआ अभ्यास

सामूहिक संस्कार मय कर्मप्रणाली का हुआ अभ्यास

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
167 Views
मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर। सोढ़ाकोर में श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर का उद्घाटन करते हुए गोविंदसिंह ने बताया कि सामूहिक संस्कार मय कर्मप्रणाली का अभ्यास करने हेतू हम यहाँ चार दिन साथ रहेंगे उन्होंने बताया कि पूज्य तनसिंह ने युवाओं की ऊर्जा को समाज व राष्ट्र सापेक्ष लगाने हेतु अभ्यास वर्ग आरम्भ किए थे। हम अपनी क्षात्र परम्परा का अनुकरण करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनें, यह आज की महती आवश्यकता है। केसरिया ध्वज के समक्ष सभी के भाल पर कुमकुम का टीका लगाकर उन्होंने शिविरार्थियों का स्वागत किया। शिविर में जिले भर से आए स्वयं सेवक भाग ले रहे हैं। पपुसिंह सोढ़ाकोर ने बताया कि शिविर में नियमित यज्ञ व प्रार्थना द्वारा विधिवत पूजन किया जाता है। विभिन्न खेलों के माध्यम से स्वयं सेवकों को कष्ट सहिष्णुता, संघर्षशीलता व ईमानदारी जैसे सद्गुणों का अभ्यास करवाया जा रहा है। बौद्धिक चर्चाओं व सहगीतों द्वारा छात्रों को मौखिक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले