Translate


Home » जैसलमेर » बीकानेर और नाल वायुसेना स्टेशन पर मनाया गया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बीकानेर और नाल वायुसेना स्टेशन पर मनाया गया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
350 Views
मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर। वायु सेना स्टेशन बीकानेर और नाल में 21 जून को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जन संपर्क अधिकारी (रक्षा)कर्नल अमिताभ शर्मा सें मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन के वायु योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित वायु योद्धाओं ने अपनी विशेषज्ञता के साथ सामान्य योग प्रोटोकॉल अनुक्रम का पालन करते हुए सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया। बीकानेर में योग प्रशिक्षक श्रीमती तान्या और नाल में वारंट अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने योग अभ्यास के महत्व और स्वास्थ्य लाभों पर एक परिचयात्मक व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न योगिक क्रियाएँ, ध्यान अभ्यास, संकल्प, प्रार्थना, प्रदर्शन और स्टेशन कर्मियों द्वारा भागीदारी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले