Translate


Home » जोधपुर » बीकानेर में पत्नी की हत्या, कटा सिर और हाथ रातानाडा नाले में लाकर फेंके

बीकानेर में पत्नी की हत्या, कटा सिर और हाथ रातानाडा नाले में लाकर फेंके

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
153 Views
मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। बीकानेर में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके शरीर के कुछ टुक ड़े जोधपुर में लाकर फेंक दिए गए। बीकानेर में महिला का धड़ मिला मगर सिर और हाथ नहीं मिले थे। बीकानेर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। तब बताया गया कि महिला के शेष अंग जोधपुर में रातानाडा स्थित एक नाले में फेंक दिए गए थे। आज सुबह बीकानेर पुलिस यहां पहुंची और स्थानीय रातानाडा पुलिस का सहयोग लेकर नाले में सर्च चलाया। इसमें नगर निगम टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर रखा है। बीकानेर पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला की पहचान छुपाने के लिए उन्होंने सिर और दोनों हाथ काट लिए थे।

इसके बाद वे कटा सिर और दोनों हाथ को प्लास्टिक के कट्टे में रखकर जोधपुर पहुंचे थे। आरोपियों के खुलासे के बाद बीकानेर पुलिस जोधपुर पहुंची। आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने प्लास्टिक के कट्टे को सांसी बस्ती के पास नाले में फेंक दिया था। इस बाद बीकानेर पुलिस ने जोधपुर नगर निगम की मदद से नाले में तलाशी अभियान चलाया। आज सुबह पुलिस को एक प्लास्टिक का कट्टा मिला, जिसमें महिला का सिर और दोनों हाथ मौजूद थे। पुलिस ने बॉडी पार्ट्स को कब्जे में ले लिया है, जिसे लेकर वह बीकानेर जाएगी। बता दें कि 15 जून को बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में महिला का कचरे में धड़ मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले