मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार में आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के कार्यालयाध्यक्ष श्री सुजीत आर सिंह, उपनिदेशक, एनएसटीआई, श्री आशीष वर्मा, मीडिया एवं संचार अधिकारी, पत्र सूचना कार्यालय, श्री राजेश चौधरी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, जोधपुर तथा संस्थान के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पतंजली योग पीठ के योगाचार्य श्री प्रमोद कुमार माचरा तथा श्रीमती सुजाता शर्मा ने सभी को योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में श्री सुजीत आर सिंह, उपनिदेशक, एनएसटीआई द्वारा सभी को संबोधित करते हुए योग के महत्व को समझाया गया। संस्थान के सहायक निदेशक श्री विश्राम मीना एवं श्री बीरसिंग पी धामी के द्वारा योगाचार्य श्री प्रमोद कुमार माचरा तथा श्रीमती सुजाता शर्मा को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी श्री पल्लब दत्ता द्वारा किया गया।


