136 Views
मधुहीर राजस्थान
पाली ( जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई )। क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में दिनांक 18 जून से चल रहे मार्शल आर्ट शिविर का आज 23 जून को बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली के प्रांगण में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभाग संयोजक कमल तिवारी ने मंचासीन मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक शहरी क्षेत्र पाली जितेंद्र सिंह (R.P.S.), सह प्रांत मंत्री अगरा राम चौधरी, पूज्य संत सूरजन दास, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनिल भंडारी, जिला उपाध्यक्ष मूल सिंह भाटी, प्रधानाचार्य बसंत परिहार, जिला व्यवस्थापक प्रवीण जांगिड़, जिला कोषाध्यक्ष हेम शंकर शर्मा, मनीष सूट शेरवानी से भामाशाह नेमीचंद गोयल, नगर अध्यक्ष लुंबाराम बी. गहलोत, वि.हि.प. संभाग संपर्क प्रमुख भीमराज चौधरी, साहित्य परिषद विभाग प्रमुख दिनेश मीणा का परिचय करवाया। अगरा राम चौधरी ने क्रीडा भारती की गतिविधियों और मार्शल आर्ट शिविर लगाने के उद्देश्य के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह ने क्रीड़ा भारती द्वारा लगाए गए शिविर में मार्शल आर्ट के प्रशिक्षुओं द्वारा किए गए प्रदर्शन की सराहना की और आत्मरक्षा में इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों को आवश्यक बताते हुए क्रीड़ा भारती से निरंतर ऐसे शिविर आगे भी लगाने का आग्रह किया। प्रशिक्षक अजय शर्मा, सीनियर ग्रीन बेल्ट गुंजन चौधरी, सह प्रशिक्षक हेमाराम राणा, कुसुम सेन व अभिनव द्वारा प्रशिक्षु बालक-बालिकाओं के साथ आत्म रक्षा और मार्शल आर्ट की विविध विधाओं का प्रदर्शन किया गया। पूज्य संत सूरजन दास द्वारा आशीर्वचन प्रदान किया गया। मार्शल आर्ट शिविर के प्रशिक्षक, सह प्रशिक्षकों व पालक कार्यकर्ता दिलिप कुमावत और पुष्पेंद्र डाबी को स्मृति चिन्ह दिए गए।
शिविर में नियमित रूप से आने वाले 150 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सत्यनारायण माहेश्वरी बर्फ व्यवसायी मील गेट की तरफ से शिविर में उपस्थित सभी के लिए गन्ने के रस की व्यवस्था की गई। जिला व्यवस्थापक प्रवीण जागिंड ने अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सिद्धार्थ ओझा, राजेश पाटनेचा, मनीष कुमार, सोनल, सुरेंद्र सिंह चारण, विक्रमादित्य सिंह, नरेंद्र सिंह बाला, केसर सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, अरविंद चतुर्वेदी, आशा तिगाया, जगदीश सिंह, ललित थावानी, पीयूष दिनकर, जितेंद्र रांका, तन्वी राजपुरोहित, शैलेन्द्रसिंह सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


