अब तक दो प्रकरण दर्ज, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के सूरसागर इलाके आंबों का बास- व्यापारियों का मोहल्ला में गत गुरूवार को उपजे सांप्रदायिक तनाव के बाद अब क्षेत्र में शांति बहाल होने लगी है। बाजार खुल चुके है और स्थिति तेजी से बदली है। पुलिस ने प्रकरण से जुड़े से 45 लोगों को कल गिरफ्तार किया था और उनसे अब पूछताछ चल रही है। वहीं एक और केस महिला की तरफ से अब दर्ज करवाया गया है। जिसमें आरिफ नाम के शख्स सहित अन्य को नामजद किया गया है। सूरसागर में यह दूसरा मामला प्रकरण के संबंध में दर्ज हुआ है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश यादव ने बताया कि स्थिति अब तेजी से सामान्य होने लगी है। बाजार खुल चुके है। एहतियात के तौर पर पुलिस का जाब्ता तैनात है और प्रतापनगर वृत के पांच थानों क्षेत्रों सूरसागर, प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देवनगर और राजीव गांधी नगर में धारा 144 लागू है। एक महिला रूपावतों का बास सूरसागर निवासी लाजवंती गहलोत ने आरिफ सहित अन्य शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी है।


