मधुहीर राजस्थान
बालोतरा (असरफ मारोठी)। पुलिस द्वारा महिला अत्याचार प्रकरण में बड़ी कार्यवाही, 06 माह से फरार बालोतरा थाना का टॉप-10 सूची में शामिल वांछित आरोपी चेतन दास उर्फ बबलू को किया गिरफ्तार। बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार बालोतरा थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पुलिस उमेश विश्नोई मय टीम ने महिला अत्याचार प्रकरण में कार्यवाही कर 06 माह से फरार बालोतरा थाना का टॉप-10 सूची में शामिल वांछित आरोपी चेतन दास उर्फ बबलू को जोधपुर से दस्तयाब कर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। इस संबंध में बालोतरा पुलिस थाना में प्रकरण दर्ज करवा कर पीड़ित विवाहिता ने बताया कि ससुराल वालों द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से मुझे प्रताड़ित कर मेरे स्त्री धन को भी हड़प लिया उक्त प्रकरण को पंजीबद्ध कर जांच के दौरान मुलजिम चेतन दास उर्फ बबलू पुत्र बंशिदास जाति वैष्णव उम्र 35 वर्ष निवासी ओम कॉलोनी, सरस्वती नगर, पुलिस थाना भगत की कोठी जोधपुर को बार-बार अन्वेषण हेतु तलब करने एवं तलाश के बावजूद उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय से धारा 37 पुलिस एक्ट के तहत वारंट जारी करवाकर पुलिस द्वारा 06 माह से फरार थाना स्तर की टॉप-10 सूची में शामिल वांछित मुलजिम चेतन दास उर्फ बबलू को जोधपुर से किया गिरफ्तार।



