Translate


Home » जोधपुर » सावन महोत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल

सावन महोत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
41 Views

कई संस्था-संगठनों के कार्यक्रम आयोजित

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर में इन दिनों सावन महोत्सव की धूम मची हुई है। कई संस्था-संगठनों द्वारा सावन महोत्सव मनाया गया। वहीं मंदिरों में भी सावन माह के चलते कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर मरुधरा लोक कला एवं संगीत सेवा संस्थान की ओर से सावन उत्सव नवजीवन संस्थान के सभागार में मनाया गया। संस्थान सचिव सुलोचना गौड़ ने ताया कि संस्थान अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किए गए मरुधरा सावन उत्सव 2024 में  मरुधरा सावन क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें शर्मिला पायक मरुधरा सावन क्वीन 2024 और रंजना चौधरी फस्र्ट रनर अप और प्रेरणा शर्मा रही सेकंड रनर अप रही। डॉक्टर संतोष गौड़ और मनीषा गोयर निर्णायक मंडल में शामिल रही। संस्थान की कार्यकारिणी सदस्य पूनम गौड़ ने आभार व्यक्त किया।
अखिल भारत वर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा द्वारा सावन सखी महोत्सव 2024 का आयोजन बद्री पैलेस में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ एवं महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा पंचारिया ने पौधोरापण के साथ किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रभारी संतोष जोशी, महिला थाना की एसआई पद्मा शर्मा, पटवारी लक्ष्मी उपाध्याय, एडवोकेट प्रिंकल जोशी, दीपा उपाध्याय, गुनगुन उपाध्याय आदि भी अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान मिस सावन 2024 निकिता जोशी, मिसेज सावन अल्का गौतम और मिसेज गोल्डन एरा अनुसूया तिवारी बने।
माहेश्वरी महिला संगठन उत्तरी क्षेत्र की ओर से सावन उत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मंजू लोहिया ने बताया कि कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों, डॉ. फूलकौर मूंदड़ा, ममता बाहेती, सोनाली बिहानी, प्र. अ. मनीषा मूंदड़ा, उषा बंग सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसी तरह डूंगरिया महादेव मंदिर में सावन महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने हरे रंग व बंधेज के परिधान पहने और महिलाओं ने गीतों पर नृत्य किया। इसमें सुमन गांधी, कविता राठी, कमला, मधु, उषा, नीतू व पूजा शर्मा आदि शामिल थी।
सरदारपुरा स्थित सेन्ट एंड्रयूज हॉल के गार्डन में आयोजित ब्ल्यू सिटी सावन उत्सव में महिलाएं सावन की मस्ती में सराबोर नजर आईं। सावन के गीतों पर महिलाओं ने जहां जमकर एन्जॉय किया। वहीं डांसिंग क्वीन, मिस सावन और मिसेज सावन कॉम्पीटिशन में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। कड़े मुकाबले में प्राची राठौड़ डांसिंग क्वीन बनीं। वहीं भूमिका कंवर दूसरे और वंशिका कंवर तीसरे स्थान पर रहीं। निधि गिरि और मोनिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रियंका गहलोत मिस सावन बनीं तो पूजा राठौड़ रनर अप रहीं। मिसेज सावन का खिताब मोनिका सांखला के नाम रहा। वहीं शालू देवड़ा दूसरे और भूमिका सोलंकी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शालिनी राजेंद्र शर्मा, मनीषा वर्मा और अक्षिता ने निभाई।
बाईजी का स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत एवं श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जांगिड़ सखी सावन महोत्सव श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर कमेटी के सचिव एडवोकेट हरीश जांगिड़ ने बताया कि श्री पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव बुढल, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में साध्वी ऊषागिरी, मिश्रीलाल कुलरिया, माणकलाल अठवासियां, मीरा झाला, सावित्री बरड़वा, अंजु जांगिड़, मंजू डागा, मीना परिहार व प्रियंका बोराणा ने सावन से ओतप्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिन पर मंदिर कमेटी महिला सदस्य डॉ. मोनिका आर. करल सहित श्यामा गोस्वामी, संतोष राठी, हरिदासी व महिलाओं ने पुष्प वर्षा के साथ जमकर नृत्य किया और सभी ने झूले में विराजित राधाकृष्ण को झूला झूलाया।
स्वयंसेवी संस्था रॉयल्स सोसाइटी की रॉयल्स लेडीज़ ने सोमवार को सावन उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम संयोजक अलका बोहरा तथा ममता तिवारी ने बताया कि चौपासनी रोड स्थित निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. इन्दु थानवी के नेतृत्व में उपस्थित महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान विभिन्न गेम्स का आयोजन हुआ। सावन उत्सव के बीच हुई रॉयल्स मिसेज़ सावन क्वीन कंपीटिशन में सुनीता जोशी प्रथम, रनरअप मनीषा सारस्वत और अमिता बोहरा रही। समीता व्यास बेस्ट फैस रही। डॉसिंग क्वीन, मिस सावन और मिसेज सावन कॉम्पीटिशन में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले