Translate


Home » जोधपुर » आईबीएफ की जोधपुर संभाग की महिला कार्यकारिणी घोषित

आईबीएफ की जोधपुर संभाग की महिला कार्यकारिणी घोषित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
92 Views

संभागीय महिला अध्यक्ष डॉक्टर स्वाति शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत के निर्देश पर घोषित की कार्यकारिणी

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। ब्राह्मण समाज के लिए हर तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्पित रहने वाले संगठन अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत के निर्देश पर जोधपुर संभाग (महिला) अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा ने जोधपुर संभाग की कार्यकारिणी घोषित करने के साथ जल्द से जल्द विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को आरंभ करने के अलावा जोधपुर संभाग में आने वाले सभी जिलों में कार्यकारिणी घोषित करने का विश्वास दिलाया है।
अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन जस्टिफिकेशन की जोधपुर संभाग (महिला) अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि,अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत के निर्देश पर जोधपुर संभाग की महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, इसी के चलते कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पूनम गौड़ ,सचिव डिंपल गौड़, कोषाध्यक्ष रश्मि शर्मा के अलावा शोभना पुरोहित, प्रोफेसर श्वेता झा, प्रोफेसर अर्चना गौड़ को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया।उन्होंने बताया कि,जोधपुर संभाग की कार्यकारिणी गठित करने के साथ-साथ यह संकल्प भी लिया कि,राजस्थान के जोधपुर संभाग स्तर पर संगठन की मजबूती के साथ समाज हित में आवश्यक कार्यक्रम आयोजित  किए जाएं जिनमे सदस्यता अभियान शिक्षा ,चिकित्सा,पर्यावरण संरक्षण के तहत सघन वृक्षारोपण ,रोजगार ,सामूहिक विवाह, वृद्ध जनों का मार्गदर्शन मंडल स्थापित करना, सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण, खेलकूद प्रतियोगिताएं, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, रक्तदान शिविर  और सामाजिक सरोकारों इत्यादि के अलावा महिला शिक्षा तथा महिला वर्ग को आगे लाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले