मधुहीर राजस्थान
(साभार बिलाल खान रोहिला कलां)
जोधपुर। ग्राम रोहिला कलां (भाखरवाला गांव) के ऐतिहासिक धरोहर देवल(छतरियां)का मरम्मत की अभाव में जिला प्रशासन जोधपुर व पुरातत्व विभाग की नाकामी को दर्शाता है, मारवाड़ राज्य के प्रमुख ठिकाणो में से एक रोयला के यह ऐतिहासिक देवल महाराजा अभय सिंह के कालखंड वर्ष1724-1749 की अवधि में यहां के ठिकानेदार ठाकुर सूरत सिंह धांधल व महेश दास धांधल राठौड़ द्वारा 5001 रूपए की राशि से देवलिया संगमरमर व स्थानीय सैंड स्टोन से बनाया गया था। महाराजा अभय सिंह के विश्वासपात्र मुसाहिब होने से सूरत सिंह जी धांधल राठौड़ को रोयला कलां की जागीर ईनाम में दी गई थी, रोयला ठाकुर को रोयला ठिकाने के अधीनस्थ 16 गांवों के अतिरिक्त केलावा खुर्द व भाद्राजून परगने के काकरिया ,लोरोली ,विरामा गांव भी रोयला ठिकाना को दिये गये थे। इस ऐतिहासिक देवल का मरम्मत के अभाव में गिरना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है,इस ऐतिहासिक संपतियों का दिनों-दिन हो रहा क्षरण चिंतनीय है जिला प्रशासन जोधपुर को इस संबंध में कहीं बार निवेदन किया गया था लेकिन इस विषय में किसी प्रकार की मरम्मत नहीं कराई गई। कला संस्कृति व पुरातत्व विभाग को इस विषय पर यथाशीघ्र कार्यवाही कर शेष रहे देवलो का संरक्षण व मरम्मत कर इन भव्य पुरातात्विक स्थलों को बचाना चाहिए।





