108 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। श्री अग्रसेन संस्थान एवं महाराज श्री अग्रसेन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वरिष्ठ सर्जन एवं समाजसेवी डॉ. राम गोयल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
संस्थान अध्यक्ष उमेश लीला एवं सचिव अनिल कुमार सिंघल ने बताया डॉ. गोयल समाजसेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसाइटी के सचिव सुरेन्द्र चमडिया ने बताया कि डॉ. गोयल प्रांतीय अध्यक्ष पश्चिमी राजस्थान के पद पर सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर अरविंद अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, विक्रांत अग्रवाल, घनश्याम सर्राफ सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी और समाज बंधु उपस्थित थे।


