Translate


Home » जोधपुर » दोस्तों को अपने बैंक खाते की जानकारी दी : क्रिप्टो के नाम पर 30 लाख का लेन देन

दोस्तों को अपने बैंक खाते की जानकारी दी : क्रिप्टो के नाम पर 30 लाख का लेन देन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
60 Views

पीडि़त का खाता फ्रीज, पुलिस में कराया केस दर्ज

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के महामंदिर स्थित गुरू राजाराम नगर में रहने वाले एक युवक ने अपने दोस्तों को अपने बैंक खाते की जानकारी दी। उसे खाते में रूपए भुगतान आने की बात की और फिर धोखाधड़ी का शिकार बना डाला। उसके बैंक खाते में क्रिप्टो करेंसी का 30 लाख का लेन देन हो गया। बैंक का नोटिस मिला और फिर साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर उसका खाता फ्रिज कर डाला। पीडि़त ने महामंदिर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। इसी तरह का मामला बनाड़ में कल दर्ज हुआ था।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि गुरू राजाराम नगर परिहार नगर भदवासिया निवासी दीपेश सांखला पुत्र तरूण सांखला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि आरटीओ के पीछे विद्या नगर में रहने वाला रामेदव विश्रोई उसका अच्छा परिचित होने के साथ मित्र भी है। एक दिन उसने बैंक खाते की जानकारी चाही और कहा कि उसका कुछ भुगतान आने वाला है। जिस बारे में उसका सीए सबकुछ देख लेगा और भुगतान की जानकारी उसे देता रहेगा। मगर रामदेव विश्रोई ने अपने ही तीन चार अन्य परिचितों के साथ मिलकर उसके खाते में क्रिप्टो करेंसी का पैसा इधर उधर करते हुए लाखों का लेन देन कर डाला। उसके खाते से 30 लाख का लेन देन हुआ। इस पर पावटा स्थित एक निजी बैंक शाखा से उसे नोटिस जारी हुआ। तब पता लगा कि फ्रॉड हुआ है। साइबर थाना पुलिस तक बात पहुंचने पर खाते का फ्राीज कर दिया गया। उसने महामंदिर थाने में रामदेव विश्रोई सहित अन्य लोगों के खिलाफ अब केस दर्ज करवाया है। बता दें कि बनाड़ थाने में एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया था जिसमें ई मित्र संचालक से धोखाधड़ी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले