Translate


Home » जोधपुर » भीतरी शहर में गाड़ी जलाने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

भीतरी शहर में गाड़ी जलाने के दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
59 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के भीतरी क्षेत्र हाथी चौक खांडाफलसा ने पांच दिन पहले एक घर के बाहर स्कूटी जलाने के प्रकरण में पुलिस ने आज दो आरोपियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर बाद में प्रकरण में गिरफ्तार किया जाएगा। एक आरोपी लाइट का कार्य करता है, जबकि उसके साथ में दोस्त था। आग लगाने का प्रथम दृष्टया कारण आपसी विवाद हो सकता है। परिवादी और आरोपी दोनों पहले साथ काम करते थे।
खांडाफलसा थानाधिकारी महेशचंद्र ने बताया कि पांच दिन पहले हाथी चौक में घर के बाहर खड़ी लेखा पुरोहित की स्कूटी को किसी ने अलसुबह के समय आग लगा दी थी। जिससे स्कूटी जलकर नष्ट हो गई। उसके परिवार के सदस्य की तरफ से अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था।
थानाधिकारी ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से दो युवकों की पहचान की गई। जिसमें उसके पड़ौस में रहने वाला चिराग पुरोहित और उसके साथी चिंटू की पहचान हुई। इस पर आज दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लाया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर मुकदमें में गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरंभिक पड़ताल से लग रहा है कि इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद है। लेखा पुरोहित के घर का सदस्य प्रफुल्ल पुरोहित और चिराग पहले लाइट एण्ड साउण्ड का काम साथ करते थे। बाद में दोनों अलग हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले