Translate


Home » जोधपुर » नहीं रहीं सहायक कलक्टर प्रियंका बिश्नोई

नहीं रहीं सहायक कलक्टर प्रियंका बिश्नोई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
94 Views

परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर सहायक कलक्टर के निधन पर जताया शोक

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर । जोधपुर सहायक कलक्टर प्रियंका बिश्नोई बीमारी के चलते अहमदाबाद के निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई। वह मूलत: बीकानेर के गंगाशहर-नोखा रोड निवासी तथा जोधपुर में सहायक कलक्टर के रूप में पदस्थ थी। प्रियका बिश्नोई पेट दर्द की शिकायत पर जोधपुर में ही वसुंधरा हॉस्पिटल में इलाज के लिए गई थी जहां इलाज के दौरान ही प्रियंका की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद ले गए थे। जहां बुधवार रात उनकी मौत हो गई। अहमदाबाद में उनके पति विक्रमसिंह तथा उनके ससुर सहीराम बिश्नोई इलाज के दौरान मौजूद थे। लोहावट के पूर्व प्रधान भागीरथ बेनीवाल ने प्रियंका बिश्नोई की मौत की पुष्टि की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर सहायक कलक्टर के निधन पर शोक जताया है।

प्रियंका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कलक्टर को शिकायत दी थी। इस पर जोधपुर कलक्टर गौरव अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को वरिष्ठ चिकित्सकों की कमेटी गठित करने तथा जांच करवाने के आदेश दिए थे। बिश्नोई समाज की होनहार बेटी प्रियंका बिश्नोई की मौत की खबर सामने आते ही जोधपुर में माहौल गरमाने लगा है। बीते दिनों उनके इलाज में जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा था। कलक्टर ने निर्देश पर मामले की जांच चल रही है।

आॅपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया ज्यादा देने का आरोप

प्रियंका बिश्नोई के परिजनों ने आरोप लगाया कि आॅपरेशन के दौरान प्रियंका को ज्यादा एनेस्थीसिया (बहोश करने वाली दवा) दे दी गई थी, जिसके बाद प्रियंका कोमा में चली गई थी बाद में प्रियंका बिश्नोई ब्रेनडेड की शिकार हो गई थी. साथ ही उनके शरीर के काफी अंग काम करने बंद कर दिए थे। जिसके चलते परिजन उसे अहमदाबाद में इलाज के लिए ले गए थे।

परिजनों ने लगाया जोधपुर में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप

सहायक कलक्टर प्रियंका बिश्नोई का बीते दिनों जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पीटल में इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ी थी। बाद में परिजन प्रियंका बिश्नोई को अहमदाबाद लेकर गए. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने जोधपुर में इलाज के दौरान डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। परिजनों की शिकायत पर जिला कलक्टर ने जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पीटल के खिलाफ एसएन मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या को वरिष्ठ चिकित्सकों की कमेटी गठित करने तथा तीन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तु करने के आदेश दिए थे।

प्रियंका 2016 के बैच की आरएएस अधिकारी

प्रियंका बिश्नोई मूल रूप से बीकानेर के गंगाशहर -नोखा रोड की रहने वाली थी। प्रियंका साल 2016 के बैच की आरएएस अधिकारी थी। वो वर्तमान में जोधपुर में सहायक कलकटर पद पर थी। कम उम्र में बिश्नोई समाज की होनहार बेटी के निधन से प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ बिश्नोई समाज सहित लोगों में शोक की लहर छा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले