साल 2024 से मिले सबक: जीवन को बेहतर बनाने का समय
संजय सिंह चौहान
ठकों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज हम एक नई आशा और विश्वास के साथ 2025 में कदम रखने जा रहे हैं। हम अपने सपनों को एक नई ऊंची उड़ान देने के लिए खुले आसमां पंख फैला तैयार है। साल 2024 में को भी भूल नहीं सकते क्योंकि अतीत हमारा शिक्षक भी है और अनुभवों का निचोड़ भी है। 2024 का साल देश के लिए बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटनाओं से भरा रहा। इस साल की कुछ घटनाएं न सिर्फ देशभर में चर्चा का विषय बनीं, बल्कि इनसे सरकार के साथ-साथ आम जनता भी हैरान रह गई।
हमारे देश का 19 अप्रैल से 1 जून 2024 के बीच सात चरणों में आम चुनाव 2024 के लिए मतदान हुआ। ये मतदान इस साल की बड़ी राजनीतिक घटनाओं में से एक है। इस बार के चुनावी नतीजे चौंकाने वाले रहे। बीजेपी ने लगातार तीसरी बार, जहां केंद्र में सत्ता बनाई। वहीं नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे नेता है, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। हालांकि 2014 और 2019 के चुनाव में बीजेपी अकेले बहुमत हासिल कर सत्ता हासिल की। हालांकि 2024 के चुनाव में उसे सहयोगी के भरोसे सरकार चलानी पड़ रही है।
लोकसभा चुनाव 2019 के बाद अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को रामलला के मंदिर की आधारशिला रखने अयोध्या आए। कोरोना के खतरे के बीच रामलला का मुद्दा देश भर में गरमाया। 22 जनवरी को इस साल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद भी देश की सबसे हॉट सीट बनी फैजाबाद-अयोध्या लोकसभा सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। रायबरेली से सांसद और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पहली बार लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष बने। करीब 10 साल बाद लोकसभा को नेता प्रतिपक्ष मिला है।
साल 2024 में लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा में भी विधानसभा चुनाव हुए। इस चुनाव में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। ओडिशा की राजनीति में महानायक कहे जाने वाले नवीन पटनायक के दल को लगातार 24 साल सीएम रहने के बाद इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के शानदार जीत हासिल करते हुए राज्य में सरकार बनाई।
जहां तक दिल्ली की बात है तो आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में तत्कालीन दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल की हवा खानी पड़ी। ईडी ने कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था। लोकसभा चुनाव के कारण 10 मई 2024 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी। इसके बाद 2 जून को केजरीवाल ने सरेंडर कर दिया था। इस मामले में ईडी और सीबीआई दोनों ही जांच कर रही थी। ईडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को 12 जुलाई को जमानत मिल गई थी। इसेक बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के मामले में भी 13 सितंबर 2024 को जमानत दजी थी।
साल 2024 में जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के पौनी इलाके में 9 जून को एक बस पर आतंकवादियों ने हमला किया था। हमले के बाद बस खाई में जा गिरी, जिसमें एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई थी।
वहीं उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को सत्संग के बाद मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक धार्मिक सतसंग के दौरान हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।
साल 2024 में ही केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई की रात एक भीषण भूस्खलन हुआ। इस भीषण त्रासदी में कई किलोमीटर तक का क्षेत्र पूरी तरह तबाह हो गया। इस त्रासदी में लगभग 1200 करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया।
साल 2024 को इतिहास का सबसे गर्म साल बताया गया। जिसमें जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर में तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा, जहां जुलाई और अगस्त महीने में भीषण गर्मी ने लोगों को प्रभावित किया।
हम कोलकाता रेप कांड को भूल नही सकते जो कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त की रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना देशभर के लोगों में आक्रोश का कारण बनी।
वही तिरुपति मंदिर के प्रसाद लड्डू में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल को लेकर विवाद भी सामने आया। यह विवाद 18 सितंबर से शुरू हुआ, जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया था कि तिरुपति के प्रसाद में चर्बी मिलाई जा रही है। इस विवाद ने तिरुपति मंदिर प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया और मंदिरों के प्रसाद पर एक बड़ी बहस छिड़ गई।
बीत वर्ष नेहरू-गांधी परिवार की एक अन्य सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस साल राजनीतिक में सक्रिय रूप से पदार्पण किया। वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को वायनाड सीट से प्रत्याशी के तौर पर उतारा जीत हासिल कर पहली बाद संसद पहुंचीं।
महाराष्ट्र में इस साल पूरे देश के साथ लोकसभा के चुनाव हुए तो वहीं विधानसभा के चुनाव भी हुए। लोकसभा चुनाव में जहां महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को निराशा हाथ लगी तो वहीं विधानसभा चुनाव में इसी महाराष्ट्र की जनता ने दिल खोलकर महायुति गठबंधन को अपना समर्थन दिया
साल 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हुए। डोनाल्ड ट्रंप ने इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इलेक्टोरल कॉलेज में ट्रंप को 295 और कमला हैरिस को 226 वोट मिले। 20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
अगर हम दुनिया की बात करे तो हमारे पड़ौसी देश भी कई घटनाओं अछुता नहीं रहा। 1971 में बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले लोगों को सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी का कोटा दिया जाता था। इसी के विरोध में बांग्लादेश में छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे ये प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया। अंतत: शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा। हसीना ने भारत में शरण ली। हमें बीते इतिहास के हर पल से सबक लेना होगा और नई सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।
नए साल की पहली किरण के साथ, हमें एक नई यात्रा की शुरूआत मिलती है। यह साल हमें अपने सपनों को आकार देने, अपने लक्ष्यों को साकार करने और अपने जीवन को एक नई दिशा में आगे बढ़ाने का एक नया मौका देता है। तो आइए, नए साल 2025 की शुरूआत वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से करे और अपने सपनों को आकार दें, अपने लक्ष्यों को साकार करें और अपने जीवन को एक नई दिशा में आगे बढ़ाएं।
नए साल की शुभकामनाएं। (यह लेखक के निजी विचार है।)
