Translate


Home » जोधपुर » भक्त शिरोमणि श्री श्रीयादे माता जयन्ती महोत्सव का दो दिवसीय समारोह 30 से

भक्त शिरोमणि श्री श्रीयादे माता जयन्ती महोत्सव का दो दिवसीय समारोह 30 से 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
79 Views

-प्रथम दिन विराट‌ भजन संध्या से होगा आगाज

-31 जनवरी को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, हजारों लोग शामिल होंगे

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। कुम्हार (प्रजापति) समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि श्री श्रीयादे माता जयन्ती महोत्सव समिति जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय भव्य समारोह का शुभारम्भ गुरुवार 30 जनवरी को विराट‌ भजन संध्या से होगा।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष धर्मन्द्र गुड़िया ने आज पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। श्री श्रीयादे माता जयन्ती महोत्सव के दो दिवसीय  समारोह की जानकारी देते हुए बताया उन्होंने बताया कि दो दिवसीय विशाल समारोह के सफल आयोजन को लेकर जोधपुर को 40 से अधिक प्रखण्डों में विभाजित किया गया है। सभी क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की गई है। इस समारोह में प्रथम दिन माघ सुदी एकम् गुरुवार 30 जनवरी को सायं 5.00 श्री श्रीयादे माता मन्दिर, रातानाडा पर विराट भजन संध्या आयोजित होगी। इस भजन संध्या में विश्व प्रसिद्ध लोक गायक कालूराम प्रजापति ‘कमल’ व पन्नालाल टटवाडिया, चेतन ‘भासा’ ऐणिया के नेतृत्व में समाज के जाने माने भजन गायक भजनों से भक्ति रस की सरिता बहाऐंगे तथा भजन संध्या का आनन्द लेने के लिए शहर के कौने-कौने से सैकड़ों की संख्या में समाजबन्धु व भक्तगण शामिल होंगे।
दूसरे दिन माघ सुदी बीज शुक्रवार 31 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे श्री श्रीयादे माता मन्दिर रातानाडा से अतिथिगण व समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा शोभायात्रा को केसरिया झण्डी दिखाकर विधिवत रवाना करेंगे।
 महासचिव महेन्द्र कुमार घोडेला ने बताया कि शोभायात्रा रातानाडा से प्रारम्भ होकर नई सड़क, घण्टाघर, कन्दोई बाजार, कटला बाजार, सिटी पुलिस, सर्राफा बाजार, आडा बाजार, कुम्हारियां कुआं, जालोरी गेट, गोलबिल्डिंग, सरदारपुरा बी रोड़ होते हुए गांधी मैदान पहुंचकर विर्सजित होगी। सचिव भंवरलाल ओडिया ने कहा कि इस भव्य शोभायात्रा में 51 सामाजिक, धार्मिक, देशभक्ति से ओत प्रोत जिसमें फाइटर विमान, भारतीय कमाण्डो तोप सहित एवं शैक्षणिक, धार्मिक व आकर्षक झांकियों होगी। इसके साथ ही भजन मण्डलियां, पंजाब का अनोखा भांगड़ा डांस, जोधपुर की प्रसिद्ध बैण्डों द्वारा मधुर स्वर लहरिया सोजतसिटी की सुप्रसिद्ध कच्छी घोड़ी नृत्य आकर्षण का केन्द्र होंगी।
शोभायात्रा के संयोजक राजेश मंगल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी अमराराम/मदनलाल घोडावड (कुमावत) तथा अतिथि सूर्यप्रकाश घोडेला, आशीष छापरवाल, रामकिशोर नेहरा, अरुण कुमार ब्रान्धणा तथा समाज के पार्षदगणों रामस्वरुप गुड़िया, अनिल गुंगावण, सुगनदेवी बागरेचा, मूमल बनावड़िया, पुखराज बनावड़िया, मंजू देवी चान्दोरा तथा गजेन्द्रसिंह शेखावत केन्द्रीय मंत्री, अतुल भंसाली शहर विधायक, देवेन्द्र जोशी सूरसागर विधायक, प्रहलादराय टाक चेयरमेन श्रीयादे माटी कला बोर्ड, कुन्ती देवडा महापौर नगर निगम उत्तर एवं वनीता सेठ महापौर नगर निगम दक्षिण, महेन्द्र कुमावत प्रदेशमन्त्री भाजपा, शान्तिलाल लिम्बा पूर्व अध्यक्ष माटी कला बोर्ड राजस्थान, शशिप्रकाश प्रजापत प्रदेशमन्त्री ओबीसी मोर्चा भाजपा, अमित सिंघाटिया भाजपा शास्त्री नगर मण्डल अध्यक्ष सहित कई राजनेता उपस्थित रहेंगे।
महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक दशरथकुमार कवाडिया व कालूराम कारवाल ने बताया कि इस बार सभी प्रखण्ड प्रमुखों को साफा पहनाकर कार्यभार सौंपा जायेगा। कोषाध्यक्ष श्रवणकुमार जलवाणियां ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री श्रीयादे शक्तिपीठ की बहुआयामी प्रस्तावित योजना को अतिशीघ्र अंजाम दिया जायेगा। जिससे समाज के लोग लाभान्वित हो सकेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नाराम मोरवाल व श्रीराम लिम्बा ने बताया कि समिति ने इस बार महिलाओं को समुचित प्रतिनिधित्व देने के लिए महिला प्रकोष्ठ का गठन किया है जिसमें महिला प्रकोष्ठ की श्रीमती उषा सोतवाल, मेना देवी भोभरिया एवं श्रीमती संगीता सोतवाल को सर्वसम्मति से प्रभारी मनोनित किया गया है।
संरक्षक केशव कवाडिया व रामकिशार सोतवाल व हुकमाराम सिंघाटिया ने बताया कि इस विशालतम शोभायात्रा में झांकियों के साथ ही ऊंट, घोड़े, रथ के अलावा व्यायामशाला के कार्यकर्ताओं द्वारा हैरतअंगेज व्यायाम प्रदर्शन किये जायेंगे साथ ही इस भव्य शोभायात्रा में नौपत शहनाई व विभिन्न बैण्डों द्वारा मधुर ध्वनि से स्वर लहरियां बिखेरेंगें। इस शोभायात्रा को लेकर कुम्हार समाज के स्त्री पुरुष व बच्चों में जबरदस्त उत्साह है। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में कुम्हार समाज बन्धु भाग लेंगे ।
इस दो दिवसीय विशाल समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस सफलतम आयोजन के संरक्षक मण्डल के दशरथ कवाडिया, भंवरलाल पोटर, रामकिशोर सोतवाल, कालुराम कारवाल, किशोर सिनावड़िया, हुकमाराम सिंघाटिया, सुधीर डुगट, केशव कवाडिया, विनोद ऐणिया, लूणाराम घोड़ेला, अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार गुड़िया महासचिव महेन्द्र कुमार घोडेला सचिव भंवरलाल ओडिया कोषाध्यक्ष श्रवणकुमार जलवाणियां व संयोजक राजेश मंगल वरिष्ठ उपाध्यक्ष महादेव घोड़ेला, श्रीराम लिम्बा, उपाध्यक्ष गणपत सिनावड़िया, नारायणलाल भोभरिया, भंवरलाल सियोटा, सन्तोष भोभरिया, रमेश माल, भोलाराम भडकोलिया, जितेन्द्र मावर, लक्ष्मण मानधनिया, डॉ. कमलकान्त, पूनाराम नागौरा, हंसराज लिम्बा, जोधाराम भोभरिया, नवरतन जलवाणियां, हंसराज बनावड़िया, सुरेश नागौरी, माणकलाल कवाड़िया, दाऊलाल जलवाणियां, मिश्रीलाल कारवाल, लूणचन्द सिनावड़िया, कैलाश मण्डावरा, जयकिशन जलवाणियां, पंकज घोडेला, राकेश बागरेचा, चन्द्रशेखर सिनावडिया, तरुण सोतवाल, अशोक झालामण्ड, कृष्णगोपाल जाजपरा, कुलवन्त खन्ना, राजेश घोडेला, भरतकुमार तेनगरिया, सुरेन्द्र ऐणियां, रामस्वरुप सिरस्वा, ईशाराम भोभरिया, रामपाल सारडीवाल, रामनिवास भोभरिया, दुर्गाराम मानधनिया, राजाराम गेदर, तरुण कारवाल, जुगलकिशोर मण्डावरा, पाचाराम नेहरा, राजेन्द्र ओसतवाल, भगवानराम लाडणवा, रामरतन निम्बीवाल, रामशिवर सारडीवाल, मगराज जलांधरा, नवीन मालवीय, रामाकिशन बागरी, केराराम बागरी, दौलतराम बागरी, बालकिशन (बी.के.) घोडेला, हेमन्त कारवाल, लक्ष्मण अजमेरिया, जगदीश भोभरिया, रामस्वरुप निम्बीवाल आदि के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता दिन रात एक करते हुए इस शोभायात्रा को अन्तिम रुप दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले