Translate


Home » जोधपुर » लडक़ी सप्लाई के बहाने व्यापारी को लूटने वाले दो शख्स गिरफ्तार

लडक़ी सप्लाई के बहाने व्यापारी को लूटने वाले दो शख्स गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
90 Views
  • सोने की अंगूठी, चेन और 1.10 लाख रूपए लूटे

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। श्हार की कुड़ी पुलिस ने लडक़ी सप्लाई के बहाने व्यापारी से लूटपाट करने वाली गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना 21 मई रात की है। पीडि़त व्यापारी की तरफ से इस बारे में कुड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि खेतलावास सायला जालोर निवासी मांगे खां पुत्र बरकत खां के साथ 21 मई की रात को लूट हुई थी। बदमाशों ने उसकी सोने की अंगूठी, चैन और 1.10 लाख रूपए लूटे थे। 21 मई को वह अपने व्यापारिक सिलसिले में पीपाड़ गया था। वापिस जोधपुर होते हुए अपनी कार से लौट रहा था। तब झालामंड के  पास में उसके फेस बुक पर एक एप्प आया और उसमें किसी लडक़े का फोटो लगा था। एप्प पर लिंक किए जाने पर सामने वाले शख्स का बाद में कॉल आया और कहा कि वह लडक़ी उपलब्ध करवा सकता है। इस बहाने मांगे खां को झालामंड चौराहा के पास में बुलाकर गोरा होटल जाने वाली रोड पर लेकर गया। जहां अंधेरे में सूने स्थान पर पांच छह युवकों ने मारपीट की फिर उससे बीस ग्राम की सोने की अंगुठी, तीन तोला सोने की चेन के साथ व्यापारिक सौदे के 1.10 लाख रूपए लूट लिए थे।
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ की और अब दो आरोपियों शैलेष नगर झालामंड निवासी पंकज पुत्र रमेश प्रजापत एवं प्रेमनगर गुढ़ा रोड झालामंड निवासी राकेश पुत्र किशन प्रजापत को गिरफ्तार किया है। इनके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले