Translate


Home » जोधपुर » युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान

युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
129 Views
मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। शहर के भीतरी क्षेत्र नागौरी गेट स्थित सरगरा कॉलोनी में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। नागौरी गेट थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंपा। पुलिस ने बताया कि सरगरा कॉलोनी निवासी सुनिल पुत्र किशनलाल सरगरा की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें  बताया कि 24 अक्टूबर को उसके भाई किशोर (35) ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। उसके आत्महत्या किए जाने का कारण पता नहीं चला है। पुलिस अग्रिम पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले