ए. के. जैन, चेयरपर्सन, पीएनजीआरबी ने थिंक गैस के जोधपुर क्षेत्र में पीएनजी ड्राइव की शुरुआत की
मधुहीर राजस्थान जोधपुर (बहादुर सिंह चौहान)। भारत की प्रमुख सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, थिंक गैस ने जोधपुर में उद्घाटन कार्यक्रम के साथ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की नेशनल पीएनजी ड्राइव 2.0 की शुरुआत की। इसके साथ ही पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) को तेजी से अपनाने के लिए देशभर में चलने वाली इस ड्राइव की औपचारिक शुरुआत हुई। इस ड्राइव का उद्घाटन पीएनजीआरबी के चेयरपर्सन डॉ. अनिल कुमार जैन के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जोधपुर के जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल, थिंक गैस के चेयरमैन श्री अमितावा सेनगुप्ता भी मौजूद रहे।
लॉन्च से पहले, थिंक गैस ने हाल ही में जोधपुर में घरेलू पीएनजी की कीमत में 2.77 रुपए प्रति एससीएम की कटौती का ऐलान किया था, जिससे शहर के घरों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस और भी ज्यादा किफायती हो गई है। पीएनजीआरबी के यूनिफाइड टैरिफ से जुड़े हालिया फैसलों के बाद, थिंक गैस ने उन सभी क्षेत्रों में घरेलू पीएनजी और सीएनजी की कीमतें घटाई हैं, जहाँ इन सुधारों का फायदा मिला है। उम्मीद है कि इस किफायती कीमत से घरेलू पीएनजी और सीएनजी को लेकर उपभोक्ताओं की रुचि बढ़ेगी। अभियान के दौरान, थिंक गैस ने आशियाना द्वारका – प्रीमियम होम्स में 400 से अधिक नए घरों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) से जोड़ा, जिससे क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया। इस परिसर में 100% रूपांतरण हासिल करने के लिए प्रयास वर्तमान में जारी हैं। सीएनजी ड्राइव की शुरुआत के लिए एक सीएनजी ऑटो रैली भी निकाली गई, जो सीएनजी को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उपभोक्ताओं को तेजी से जोड़ने के लिए थिंक गैस ने घरों और वाहन मालिकों, दोनों के लिए कई ग्राहक-केंद्रित योजनाओं और इंसेंटिव्स का ऐलान किया है। घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं को गीजर लगाने पर 2,000 रुपये का गैस-बैक मिलेगा। इसके अलावा स्मार्ट गैस मीटर अब 9,000 रुपए की जगह 6,000 रुपए की कम सिक्योरिटी डिपॉजिट पर मिलेंगे, जो सामान्य मीटर के बराबर है, साथ ही सिक्योरिटी डिपॉजिट के लिए सिर्फ 250 रुपए प्रति माह से शुरू होने वाला आसान ईएमआई विकल्प भी दिया जाएगा। वाहन मालिकों को भी आकर्षक सीएनजी कन्वर्जन और खरीद से संबंधित फायदे मिलेंगे। इनमें मिनी एलसीवी खरीदने पर 6,000 रुपए का फ्री फ्यूल कार्ड, एलसीवी और मल्टी-एक्सल वाहनों के लिए 50,000 और 90,000 रुपए के इंसेंटिव और एलपीजी व डीजल ऑटो को सीएनजी में बदलने पर 10,000 रुपए का बायबैक बेनिफिट शामिल हैं।
oplus_2
इस अवसर पर बोलते हुए, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के चेयरपर्सन डॉ. अनिल कुमार जैन ने कहा, “नेशनल ड्राइव 2.0 पीएनजीआरबी की एक खास पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करना और पीएनजी व सीएनजी को तेजी से अपनाने को बढ़ावा देना है। यूनिफाइड टैरिफ फ्रेमवर्क में हाल में किए गए सुधारों का परिणाम है कि गैस अब और किफायती, पारदर्शी और आसानी से उपलब्ध हो रही है और नियामकीय बदलावों का सीधा फायदा उपभोक्ताओं तक पहुँचना सुनिश्चित हो रहा है। थिंक गैस ने इस विचार को सार्थक करते हुए बाड़मेर-जोधपुर-जैसलमेर क्षेत्र में 510 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है और साथ ही एलसीएनजी आधारित हाइब्रिड सप्लाई मॉडल भी अपनाया है, जिससे पाइपलाइन कनेक्टिविटी न होने पर भी गैस की सप्लाई लगातार बनी रहती है। जनवरी 2026 से घरेलू पीएनजी की कीमत में 2.77 रुपए प्रति एससीएम की कटौती, जोधपुर शहर के लगभग 60 फीसदी हिस्से को कवर करना और 51,000 से ज्यादा घरों को जोड़ना, स्पष्ट रूप से इसका प्रभाव दर्शाता है। जोधपुर में जो एलएनजी आधारित सीजीडी मॉडल अपनाया गया है, वह दूर-दराज के इलाकों तक स्वच्छ, भरोसेमंद और सस्ती ऊर्जा पहुँचाने के लिए एक मिसाल बन सकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि नेशनल ड्राइव 2.0 से देशभर में पीएनजी और सीएनजी को अपनाने की रफ्तार और तेज होगी और भारत के स्वच्छ ऊर्जा तंत्र को मजबूती मिलेगी।”
थिंक गैस ने जोधपुर में सिटी गैस इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से आगे बढ़ाया है। कंपनी ने शहर के करीब 60 फीसदी हिस्से को कवर कर लिया है, जिससे लगभग 2.5 लाख घरों को पीएनजी की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही शहर में 45 सीएनजी स्टेशंस स्थापित किए जा चुके हैं। इस समूचे नेटवर्क को 301 इंच-किलोमीटर स्टील पाइपलाइन और 3,262 इंच-किलोमीटर एमडीपीई पाइपलाइन का सहारा मिला है, जिससे यह देश के सबसे बड़े एलएनजी आधारित सिटी गैस नेटवर्क्स में शामिल हो गया है, जो बिना ट्रंक पाइपलाइन कनेक्टिविटी के काम कर रहा है।
इस पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए, थिंक गैस के चेयरमैन अमितावा सेनगुप्ता ने कहा, “जोधपुर से पीएनजीआरबी की नेशनल ड्राइव 2.0 की शुरुआत करते हुए हमें खुशी हो रही है। मैं पीएनजीआरबी के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार जैन और पूरे बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके नेतृत्व में यह अहम् नेशनल ड्राइव आगे बढ़ रही है। पिछले साल की नेशनल ड्राइव को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, यह स्पष्ट करती है कि सही तरीके से लोगों को जागरूक करने से पीएनजी कनेक्शन और सीएनजी को अपनाना कितना असरदार बनता है, और यह नया संस्करण उस गति को आगे बढ़ाने का काम करेगा। थिंक गैस का फोकस इस ड्राइव को जमीनी स्तर पर सार्थक बनाने पर है। जोधपुर के जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, आईएएस और जिला प्रशासन को भी धन्यवाद्, जिनके सहयोग से शहर में बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और पीएनजी को अपनाने में मदद मिली है।”
जोधपुर में शुरुआत के बाद थिंक गैस इस महीने से नेशनल ड्राइव 2.0 को अपने लाइसेंस प्राप्त क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू करेगा। यह ड्राइव तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत 9 अन्य राज्यों में 31 मार्च, 2026 तक चलाई जाएगी।