Translate


Home » जोधपुर » संभागीय आयुक्त ने किया पेंशन विभाग का औचक निरीक्षण

संभागीय आयुक्त ने किया पेंशन विभाग का औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
114 Views
लेट आए कर्मचारियों को नोटिस, रिकॉर्ड भी अस्त-व्यस्त मिला

जोधपुर। संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा ने सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारियों के कक्ष खाली मिले। निरीक्षण में तीन अधिकारी सहित पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं कार्यालय में रिकॉर्ड अस्त-व्यस्त मिला। उन्होंने देरी से आने वाले कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कर्मचारी कार्यालय समय पर आए तथा फाइलों का निस्तारण समयबद्ध करें।
संभागीय आयुक्त मेहरा ने कार्यालय में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में साफ-सफाई से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे कर्मचारी सकारात्मक सोच के साथ कार्यों को संपादित करेंगे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति पंजिका सहित विभिन्न दस्तावेजों का निरीक्षण किया। मेहरा ने कार्यालय के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने इस दौरान पेंशन कार्यालय के ऊपर स्थित रिकॉर्ड कक्ष का भी निरीक्षण किया। रिकॉर्ड कक्ष में रिकॉर्ड अस्त-व्यस्त मिला, जिसे एक सप्ताह में व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त निदेशक को निर्देशित किया। साथ ही अनुपस्थित रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्यवाही के भी निर्देश दिए। इस दौरान पेंशन विभाग के अतिरिक्त निदेशक ओम प्रकाश सीरवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले