Translate


Home » जोधपुर » पूर्व राज्यमंत्री टायसन के अन्तिम संस्कार में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत

पूर्व राज्यमंत्री टायसन के अन्तिम संस्कार में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
114 Views

इसके बाद केन्द्रीय मंत्री फलोदी रवाना हो गए

जोधपुर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज दोपहर दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री की एयरपोर्ट पर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में अगवानी की गई। केन्द्रीय मंत्री बाद में फलोदी रवाना हो गए।
एयरपोर्ट पर ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, देहात दक्षिण अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, महापौर वनिता सेठ, ज़िला महामंत्री मनीष पुरोहित, राजेन्द्र पालीवाल सहित अनेक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। बाद में शेखावत एयरपोर्ट से सीधे कागा स्थित वाल्मिकी समाज के शमशम पहुंचे और राजस्थान सफ़ाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष रहे श्री चंद्रप्रकाश चौहान के दाह संस्कार में शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया। चौहान के स्वर्गवास पर दुःख व्यक्त किया।
इसके बाद केन्द्रीय मंत्री शेखावत मोकलावास गए और रोहिला कल्ला ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष कुमार के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले