Translate


Home » जोधपुर » उत्तेसर में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण चढ़े टंकी पर

उत्तेसर में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण चढ़े टंकी पर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
134 Views

जोधपुर। लूणी क्षेत्र के उत्तेसर में पानी की समस्या को लेकर परेशान ग्रामीणों ने अब धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। पानी की मांग को लेकर ग्रामीण गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। इनमें कई महिलाएं भी शामिल है। सभी पानी की सप्लाई सुचारु करने की मांग अड़े हुए हैं। उत्तेसर पंचायत के सरपंच श्रवण कुमार ने बताया की ग्राम पंचायत के क्षेत्राधिकार में तीन गांव आते हैं। यहां पेयजल के विकट समस्या है। उत्तेसर गांव में पानी के लिए जलाशय बना हुआ है लेकिन, यहां पर 7 साल से पेयजल नहीं भरा गया है। इसके चलते गर्मियों के समय पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।

गांव में पानी की लाइन भी बिछी हुई है लेकिन वहां भी पर्याप्त सप्लाई नहीं की जा रही है 5000 घरों की आबादी वाले इस गांव में रहने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सरकारी स्तर पर 5000 की आबादी पर महज एक ही टैंकर भेजा जा रहा है। तीनों गांव में सिर्फ एक टैंकर भेजा जा रहा है जो अपर्याप्त है। गांव में पानी की टंकी बने हुए 7 साल हो गए लेकिन अभी तक उसमें पानी नहीं भरा गया है। गर्मियों के इस मौसम में यहां रहने वाले लोगो के साथ ही पशु पक्षी भी परेशान हो रहे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले