Translate


Home » पाली » समाजसेवी कोठारी ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया

समाजसेवी कोठारी ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
83 Views

बगड़ीनगर (रमेश भट्ट)। श्री गुरु मिश्री रुप रजत परमार्थ सेवा समिति के संरक्षक इंद्रचंद कोठारी ने अक्षय तृतीया के उपलक्ष में गौशाला सहित धार्मिक स्थल के विकास में आर्थिक सहयोग प्रदान किया हैं। उन्होंने कस्बे के हनुमानदेवरा के समीप स्थित प्राचीनकालीन काला-गोरा भैरुजी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधार्थ सीढ़ियों पर रेलिंग लगाने के लिए पैंतालीस हजार रुपए व नृसिंह गोपाल गौशाला में गोवंश के लापसी व चारा के लिए ग्यारह हजार रुपए की धनराशि प्रदान की हैं। समाजसेवी कोठारी द्वारा प्रदत आर्थिक अनुदान के लिए ग्रामवासियों ने आभार जताया हैं। उल्लेखनीय हैं कि ग्राम विकास में कोठारी ने लाखों रुपए खर्च किए हैं। असहाय लोगों को भी उनकी ओर से खाद्य सामग्री के प्रतिमाह कीट दिए जा रहे हैं। कोरानाकाल में भी उनका विशेष सहयोग रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले