Translate


Home » पाली » श्री राज राजेंद्र बसंती देवी किशोर मल खीमावत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हृदयस्थ किशोरमल बालचंद खीमावत कि 12 वीं पुण्यतिथी 12वीं नर्सरी का भव्य शुभारंभ

श्री राज राजेंद्र बसंती देवी किशोर मल खीमावत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हृदयस्थ किशोरमल बालचंद खीमावत कि 12 वीं पुण्यतिथी 12वीं नर्सरी का भव्य शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
152 Views

पुलिस अधीक्षक जाट ने पर्यावरण प्रेमी खीमावत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कराए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की

देसुरी। ग्राम पंचायत बडौद के अधीनस्थ गांव सरतुर में गुरुवार को श्री राज राजेंद्र बसंती देवी किशोर मल खीमावत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हृदयस्थ किशोरमल बालचंद खीमावत कि 12 वीं पुण्यतिथी निमित्त सुरतुर की पावन धरती पर 12वीं नर्सरी का भव्य शुभारंभ प्रातः सुबह 9:30 बजे स्व-किशोरमल बालचंद खीमावत की तस्वीर पर दीप प्रचलित कर विधि विधान से समारोह आयोजित कर पौधारोपण कर शुभारंभ किया गया। सरपंच गोविंदपुरी गोस्वामी ने बताया कि रानी मुंडारा रोड पर करीब 22 बीघा जमीन पर श्री राज राजेंद्र बसंती देवी किशोरमल खीमावत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच गोस्वामी की प्रेरणा से छायादार एवं फलदार वृक्षारोपण कर भव्य नर्सरी का शुभारंभ मुख्य अतिथि पाली पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा, विशिष्ट अतिथि पुलिस उप अधीक्षक राजेश यादव, अतिथि पुलिस निरीक्षक सादड़ी चंपाराम मेघवाल रानी थाना प्रभारी पुन्नाराम के सानिध्य एवं सरपंच गोविंदपुरी गोस्वामी के अध्यक्षता व चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक जाट ने कहा की पर्यावरण प्रेमी द्वारा शानदार पहल को देखते हुए मुझे यहां आना पड़ा मेरी तबीयत ठीक नहीं होने पर भी हम इस पुण्य के कार्य में शामिल होने का सौभाग्य मानते हैं ऐसे पुण्य के कार्य ज्यादा से ज्यादा होने चाहिए ऐसे कार्य करने वाले खीमावत चैरिटेबल ट्रस्ट के समाज के समस्त सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद देता हूं । देव खीमावत ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे दादाजी किशोरमल बालचंद खीमावत कि 12 वीं पुण्यतिथि पर सुरतुर की पावन धरा पर 12वीं नर्सरी के शुभारंभ पर सर्वप्रथम में दादाजी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। दादाजी ने राजस्थान में नीम के वृक्ष लगाकर राजस्थान में पर्यावरण का एक नया आयाम स्थापित किया एवं राजस्थान को हरा भरा करने में अहम योगदान दिया। ट्रस्ट द्वारा लगातार गोचर भूमि मंदिर सड़क मार्ग एवं नर्सरी में छायादार फलदार एवं रोड पर नीम के पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है उन्होंने खीमावत ट्रस्ट द्वारा कराए गए विभिन्न कार्यों का विस्तार से जानकारी दी एवं इस समारोह में पधारने वाले समस्त अतिथियों एवं ग्रामीण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि समाजसेवी मुकेश सिंह राजपुरोहित, दादाई सरपंच प्रतिनिधि पृथ्वीराज राजपुरोहित भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह राजावत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जगदीश सिंह गहलोत भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेमपुरी गोस्वामी, समाजसेवी पेमाराम सीरवी, पूर्व सरपंच चेनाराम सीरवी, सरपंच महेंद्र प्रताप सिंह भीटवाडा , अनिल कुमार जैन नारलाई, हेमाराम सीरवी, वक्ताराम घांची, रुपाराम जाट,नवाराम सिरवी,
रुपचंद सुथार, जगाराम मेघवाल,भीमपुरी गोस्वामी, भारतसिंह राव रणजीत जैन सहित गणमान्य व्यक्ति जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह का मंच संचालन रंजीत देवासी द्वारा किया गया।

इनको किया सम्मानित

12वीं नर्सरी के भव्य शुभारंभ पर पहुंचे मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा विशिष्ट अतिथि उप पुलिस अधीक्षक राजेश यादव,सादड़ी थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक चंपाराम मेघवाल थाना रानी थाना प्रभारी पन्नाराम, देव खीमावत विशिष्ट अतिथि विक्रमसिंह राणावत अनिल कुमार जैन नारलाई सरपंच गोविंदपुरी गोस्वामी मुकेश सिंह राजपुरोहित पृथ्वीराज सिंह राजपुरोहित महेंद्र प्रताप सिंह प्रेमपुरी गोस्वामी जगदीश सिंह गहलोत कुलदीप सिंह राजावत पेमाराम सीरवी भारतसिंह राव सहित गणमान्य व्यक्तियों का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

सात हजार छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण

12वीं पुण्यतिथि पर 12वीं नर्सरी के 22 बीघा जमीन पर 7 हजार छायादार एवं फलदार वृक्षारोपण किया जाएगा इन्हें बड़े करने एवं समय-समय पर पानी पिलाने की इनकी देखरेख करने की समस्त जवाबदारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा की जाती है इस पुण्य के कार्य को लेकर बडोद ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने खीमावत चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले