जैसलमेर। देश में कई बार धर्म एवं वर्ग को लेकर तथाकथित आरोप-प्रत्यारोप वाले समाचार सुर्खियों में रहते हैं वहीं सरहदी जिला मुख्यालय जैसलमेर पर रविवार को कौमी एकता एवं भाईचारे की नजीर देखने को मिली। ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुरामजी जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा पर गड़ीसर प्रोल पर पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर की अगुवाई में सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर जूस पिलाकर गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया गया गांधी चौक में पार्षद देवी सिंह चौहान ने अपनी टीम और मातृ शक्ति ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

देवी सिंह ने अपनी टीम के साथ कोई एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा से अभिनन्दन कर सामाजिक समरसता का परिचय दिया।शोभा यात्रा के दौरान भाईचारे की मिशाल हर जगह चर्चा का विषय रही। अमरदीन फकीर ने कहा कि जैसलमेर में भाईचारा आज भी कायम है, हर सुख दुख में एक दूसरे के काम आते रहे हैं। कुछ लोग संकीर्ण सोच के होते हैं जो आपस मे लड़ा कर माहौल खराब करना चाहते हैं लेकिन उनके मंसूबे यहां कामयाब नहीं होंगे। यहां धर्म एवं जाति से पहले इंसानियत को तवज्जो दिया जाता है किसी के काम पड़ने पर भाई से पहले पड़ोसी काम आता है फिर चाहे वो किसी धर्म मज़हब का क्यों न हो।भगवान श्री परशुराम महाराज की जयंती पर स्वर्ण नगरी जैसलमेर में निकली शोभायात्रा का जगह जगह विभिन्न समाजों ने भव्य स्वागत किया।ब्राह्मण समाज द्वारा गीता आश्रम से परशुराम धाम तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया शोभायात्रा में परशुराम जीवन से जुडी विभिन्न झांकिया आकर्षण का केंद्र रही भीषण गर्मी के बावजूद शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शरीक हुए वाहनों दुपहिया वाहनों केसरिया पहने महिलाएं पुरुष चल रहे थे शोभायात्रा का शहर भर में पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया ।वही गांधी चौक में सदभावना का अलग रूप देखने को मिला।


