जोधपुर (कासं)। श्री पीपा क्षत्रिय गोयल भाईपा समिति जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के बैनर का विमोचन मंगलवार शाम को किया गया। गोयल भाईपा के अध्यक्ष मनोहर लाल गोयल तथा सचिव इन्द्र मल गोयल ने बताया कि यह शिविर 19मई को रातानाडा स्थिति समाज के भवन में आयोजित किया जाएगा।इस स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉक्टर रविंद्र परमार (सीनियर फिजिशियन मथुरादास माथुर चिकित्सालय) ,डॉक्टर मनीष गोयल (फिजिशियन एवं डायबिटीज रोग विशेषज्ञ, महात्मा गांधी चिकित्सालय), डॉक्टर नितेश चौहान (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) मथुरादास माथुर चिकित्सालय तथा डॉक्टर कमलेश गोयल (हृदय रोग विशेषज्ञ, श्री कृष्णा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जोधपुर) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में ब्लड ग्रुप की जांच, इ. सी. जी. एवं शुगर लेवल जांच इत्यादि की सुविधा भी निशुल्क प्रदान की जाएगीl इस कार्यक्रम के बैनर का विमोचन सुभाष चौक रातानाडा स्थित न्याति भवन में किया गया। इस अवसर पर श्री समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा, कमल गोयल, डा.विजयलक्ष्मी गोयल, शंकरलाल गोयल, दिनेश गोयल, मुरलीधर गोयल, नरपत गोयल, गोपाल सिंह गोयल सहित अनेक समाजबन्धु उपस्थित थे।


