मधुहीर राजस्थान
भाद्राजून। कस्बे के निकटवर्ती घाणा में राजपुरोहित समाज की ओर से अनूठी पहल शुरू की गई। इसके तहत समाज की शादीशुदा बहन-बेटियों के लिए दो दिवसीय बहन-बेटी सखी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा ने बताया कि हलिया परिवार की ओर से आयोजित बहन बेटी सखी स्नेह मिलन समारोह में गांव की 61 बहन-बेटियां जो शादी के बाद ससुराल चली गई। वह अपने परिवार सहित पीहर पहुंची और इस प्रोग्राम में हिस्सा लिया। 19 मई की शाम को भजन संध्या हुई। इसमें स्थानीय कई कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। 20 मई सोमवार की सुबह बहनों ने पूरे घाणा गांव में कलश यात्रा निकाली। यह ठाकुरजी मन्दिर से रवाना हुई और गांव की गलियों से होते हुए बालाजी मन्दिर होते हुए वापस ठाकुरजी मंदिर में पूजा-अर्चना बाद सम्पन्न हुई। समस्त हलिया परिवार ने एक जाजम पर बैठकर सामूहिक भोजन किया।इस दौरान आयोजन की व्यवस्था में हलिया परिवार के युवा जुटे रहे।


