Translate


Home » पाली » नाना में बिजली कटौती से ग़ुस्सा लोग ट्रांसफ़ॉर्मर बदलने पर तोड़ी भूख हड़ताल

नाना में बिजली कटौती से ग़ुस्सा लोग ट्रांसफ़ॉर्मर बदलने पर तोड़ी भूख हड़ताल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
262 Views

मधुहीर राजस्थान

देसुरी। निकटवर्ती नाना क़स्बे में क़रीब एक पखवाडे से बिजली कटौती से परेशान नाना के ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया । वे शनिवार देर शाम को भूख हड़ताल पर बैठ गए दरअसल नाना गोगाजी मंदिर स्थित ट्रांसफ़ॉर्मर ख़राब हो गया था।सूचना पर जेईएन मनोज मीणा एवं लाईन मैन फोल्ड निकालने लगे,लेकिन शाम पाँच बजे तक निवारण नहीं होने पर भाजपा युवा नेता हरयेश सिंह भाटी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष कानाराम माली,कांग्रेस नेता सिराज मेमन एवं खेतपाल सिंह चौहान की उपस्थिति में भूख हड़ताल पर बैठ गए,सुबह 4.15 बजे तक जमे रहे । सूचना मिलते रात्रि में नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा मय जाप्ता मोके पर पहुँचे लोगो डी पी बदलने की माँग की । भाटी ने आधिकारीयो से बात कर नई डी पी मँगवाई इस पर अधिशासी अभियंता एक्शन निमेंद्र सिंह फालना से पूरी टिम लेकर देर रात्रि मोके पर पहुँचे डी पी लगाने के बाद फोल्ड सुबह के 4.15 से सुचारू रूप से पूरे गाँव में बिजली समस्या का हुआ समाधान

दूसरे दिन तहसीलदार पहुँचे नाना

दूसरे दिन भी व्यापार मंडल एवं ग्रामीणों में रोष जताया और नाना बाज़ार पूरा बंद रहा सभी व्यापारी बाबा रामदेव चौक सुबह 7 बजे से धरना पर बैठ गए जिसमें तहसीलदार जितेंद्र सिंह राठौड़ बाली को नाना गाँव की समस्या उनको बताई पूरे गाँव में जहां वॉल्ट कम आ रहा है ट्रांसफ़ॉर्मर बदलने की माँग की राठौड़।ने आश्वासन दिया में उच्च अधिकारी से बात कर आपकी समस्या का समाधान करवाऊँगा इस अवसर पर उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि मदन मेघवाल,भाजपा युवा नेता हरयेश सिंह भाटी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष काना राम माली ,व्यापार मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र बाफना,कांग्रेस नेता सिराज मेमन,सुरेश कुमावत,आमिर ख़ान व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष श्रवण कुमावत,गुमान सिंह गोहिल,विमल बाफ़ना,रज़ाक मेमन,निशार मेमन,वार्ड पाँच कांतिलाल कुमावत,कुलदीप गहलोत और गाँव के वरिष्ठ नागरिक संस्था से नारायण सिंह सोलंकी उपस्थित रहे हरयेश सिंह भाटी ने बताया कि गाँव की समस्या थी भाजपा एवं काँगेस एवं व्यापार मण्डल सभी एक जाजम पर बैठे एवं हमारे नाना गाँव की कोई भी समस्या होती है राजनीति एक तरफ़ रखकर गाँव के हित में जो होता है उसके पक्ष में रहते पहले गाँव फिर राजनीति ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले