Translate


Home » जोधपुर » शिकारगढ़ किंग की जीत में युवराज का शतक

शिकारगढ़ किंग की जीत में युवराज का शतक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
90 Views

लीग मैचों में प्रेम, दिग्विजय, हितेश, ऋषि, अरविंद, महेश, अभय व भाविन के अर्धशतक- स्पार्टन समर क्रिकेट कप 2024

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। स्पार्टन समर क्रिकेट कप में मंगलवार रात्रि एवं बुधवार को स्पार्टन उचियारड़ा एवं डीपीएस ब्रांच मैदान पर 7 लीग मैच खेले गए। राहुल बिश्नोई की शतकीय पारी के बदौलत शिकारगढ़ किंग ने पाल सुपर जेंट्स को 8 विकेट से हराया। जिसमें युवराज बिश्नोई ने 47 गेंदों पर चार चौके एवं 11 छक्के सहित 102 रन की आतिशी पारी खेली। सुपर जेंट्स के प्रेम कुमार ने नाबाद 53 एवं अजहर अली ने 46 रन बनाए। शिकारगढ़ टाइटन ने किंग राइडर को 30 रन से हराया। जिसमें नरेश बिश्नोई ने नाबाद 33 व पंकज ने 31 रन बनाए। हॉस्टल चैलेंजर्स ने पाल सुपर जेंट्स को 68 रन से हराया। जिसमें दिग्विजय ने 62 रन की पारी खेली। सुपर जेंट्स के प्रेम कुमार ने 39 रन बनाए। शिकारगढ़ लायंस ने डीपीएस सुपर किंग को 5 विकेट से हराया। सुपर किंग के हितेश चौधरी ने नाबाद 52 रन बनाए। लायंस के ऋषि सांखला ने 64 एवं अरविंद सारण ने 53 रन बनाए।
हॉस्टल रॉयल्स ने शिकारगढ़ किंग को 8 विकेट से हराया। रॉयल्स के महेश ढाका ने नाबाद 56 रन बनाए। हॉस्टल चैलेंजर्स ने शिकारगढ़ टाइटन को 58 रनों से हराया। अभय यादव ने 71 रन की पारी खेली। दलपत ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। शिकारगढ़ कैपिटल ने आरएसएम किंग राइडर को 29 रन से हराया । भाविन सोलंकी ने 10 चौक व दो छक्के सहित 78 रन की पारी खेली। किंग राइडर के इशांत शर्मा ने 42 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले