Translate


Home » जोधपुर » लाखों का मिर्च पाउडर और सोया तेल के टीन चोरी

लाखों का मिर्च पाउडर और सोया तेल के टीन चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
100 Views

रात में आई पिकअप में माल भरा अब फुटेज से पिकअप की पहचान के साथ तलाश जारी

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। शहर के माता का थान स्थित राम अवतार नगर में एक मसाला पिसाई सेंटर में 20-21 मई की रात को चोरों ने सैंध लगाकर वहां से लाखों का मिर्च पाउडर और सोया तेल के टीन चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिज्ध पिकअप नजर आई है। जिसके आधार पर पुलिस अब बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पाल रोड स्थित रूप नगर द्वितीय निवासी पुखराज पुत्र अणदाराम सुथार की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका एक मिर्च मसाला पिसाई सेंटर राम अवतार नगर माता का थान में आया है। 20 मई की रात को वह पिसाई सेंटर पर ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह आने पर पता लगा कि वहां से 40-45 कट्टे मिर्च पाउडर जोकि 50-50 किलोग्राम के और 12 टीन सोया तेल के चोरी हुए है। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता लगा कि एक संदिज्ध पिकअप वहां आकर रू की है और उसमें माल भरा गया है। चोरी गए माल की अनुमानित कीमत लाखों रूपए है। माता का थान पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फु टेज से अब बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल चोरों का पता नहीं लगा है। गाड़ी की भी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले