Translate


Home » बाड़मेर » भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्यवाही

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
133 Views

ग्राम विकास अधिकारी एवं दलाल ई-मित्र संचालक (प्राईवेट व्यक्ति) को रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मधुहीर राजस्थान

बाड़मेर (असरफ मारोठी)। जयपुर, 24 मई, शुक्रवार ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देशानुसार बाड़मेर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये शंकर लाल मीणा ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत कुन्दनुपरा, पं.स. सेड़वा, जिला बाड़मेर एवं दलाल सुभान खान ई-मित्र संचालक निवासी कुन्दनपुरा, सेड़वा, जिला बाड़मेर (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 12 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की बाड़मेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मनरेगा कार्यों में श्रमिकों की उपस्थिति भरकर श्रम राशि पारित करने की एवज में शंकर लाल मीणा ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत कुन्दनुपरा, पं.स. सेड़वा, जिला बाड़मेर द्वारा 12 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री हरेन्द्र महावर के सुपरवीजन में एसीबी की बाड़मेर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस श्री किशन सिंह चारण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपीगण शंकर लाल मीणा ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत कुन्दनुपरा, पं.स. सेड़वा, जिला बाड़मेर एवं दलाल सुभान खान ई-मित्र संचालक निवासी कुन्दनपुरा, सेड़वा, जिला बाड़मेर (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 12 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार। एसीबी उप महानिरीक्षक पुलिस हरेंद्र महावर के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले