Translate


Home » जैसलमेर » गर्मी के मौसम को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों का समय परिवर्तित

गर्मी के मौसम को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों का समय परिवर्तित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
202 Views

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल )। राज्य सरकार द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए महात्मागांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों का समय
परिवर्तित कर प्रातः 5.30 बजे से मध्यान्ह 12.30 बजे तक किया गया है।जिलापरिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागीरथ विश्नोई ने बताया कि जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों का समय तुरन्त प्रभाव से
प्रातः 5.30 बजे से मध्यान्ह 12.30 बजे तक (विश्राम काल रहित निर्धारित किया गया है जो कि 15 जुलाई 2024 तक प्रभावी रहेगा। यदि
कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में
अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरांत एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर उपरांत कार्यस्थल छोड़ सकता है। उन्होंने समस्त विकास
अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महानरेगा के कार्य समय की पालना सुनिश्चित करावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले