Translate


Home » जैसलमेर » जिले में पशुओं में संम्भावित फैली कर्रा रोग के उपचार के 17 टीमें गठित गौशालाओं के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कर्रा रोग का उपचार करेगी टीमें

जिले में पशुओं में संम्भावित फैली कर्रा रोग के उपचार के 17 टीमें गठित गौशालाओं के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कर्रा रोग का उपचार करेगी टीमें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
198 Views

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल )। जिले के कुछ क्षैत्रों में फैल रही कर्रा रोग के नियंत्रण एवं गौशालाओं में गौवंश को कर्रा रोग के बचाव के
लिए जिला कलक्टर प्रताप सिंह के निर्देशों की पालना में संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ सुरेन्द्र सिंह तंवर ने एक आदेश जारी कर 17 वेटेनरी
मोबाईल पशु टीमें गठित की गई है।संयुक्त निदेशक पशुपालन द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये पशु चिकित्सा मोबाईल टीमें विभिन्न
ग्रामीण क्षैत्रों में कर्रा रोग के साथ ही गौशालाओं में प्रभावित गौवंश को कर्रा रोग से बचाव के संबंध मे प्राथमिक उपचार का कार्य करेगी और
पशुपालकों को कर्रा रोग से पशुओं को बचाने के संबंध में सलाह एवं टिप्स बताएगी।आदेश के अनुसार इस वेटेनरी मोबाईल टीम में एक पशु
चिकित्सा अधिकारी के साथ ही दो एलएसए रहेगें जो पशुओं का आवश्यक उपचार करेगें। आदेशानुसार नोडल अधिकारियों को निर्देशित
किया गया है कि वे अपने नोडल क्षेत्र के मोबाईल वेटेनरी दल से सूचना प्राप्त कर सूचना प्रेषित करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले