Translate


Home » जोधपुर » सीए को शेयर बाजार में निवेश का लालच दे एप डाउनलोड करवाकर की ठगी

सीए को शेयर बाजार में निवेश का लालच दे एप डाउनलोड करवाकर की ठगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
130 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर दो में रहने वाले सीए को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर अच्छे मुनाफे का लालच देकर एप डाउनलोड करवाई। इसके बाद 13,8599 लाख रुपए की ठग लिए। पीड़ित ने कुड़ी भगतासनी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार कुड़ी भगतासनी के सेक्टर 2 निवासी संजय गुप्ता ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह पेशे से सीए है। 29 अप्रेल को उनको किसी ने ऐट रोड्स नाम की एप्लीकेशन के बारे में बताया बताया।

जिसमें निवेश कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके बाद मैंने ग्रुप जॉइन करने की रिक्वेस्ट डाली। इसमें उन्होंने वीआईपी नाम के ग्रुप में जोड़ा। इसके बाद ग्रुप के एडमिन ने ट्रेडिंग का लालच दिया। इस पर मैंने अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर करीब 1385195 रुपए लगाकर ट्रेडिंग शुरू की। जिसमें मेरा बैलेंस 26,50,315 दिखा रहा था। जब मैंने इन रुपयों को निकालने के लिए एप में रिक्वेस्ट लगाई, तो उन्होंने इसकी एवज में 4,16,832 रुपए और जमा करने को कहा। इसके लिए मुझे अकाउंट डिटेल भी भेजी। तब मुझे ठगी का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले