Translate


Home » जोधपुर » पश्चिमी राजस्थान दुज्ध सहकारी संघ के तत्कालीन प्रबंधक एवं लेखा कर्मचारी पर 4.33 लाख गबन का आरोप

पश्चिमी राजस्थान दुज्ध सहकारी संघ के तत्कालीन प्रबंधक एवं लेखा कर्मचारी पर 4.33 लाख गबन का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
216 Views

आरोप लेखा कर्मचारी ने अपनी पत्नी और बहन के खाते में कराए रूपए ट्रांसफर

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। मुख्यमंत्री संबल योजना दुज्ध उत्पादक में पश्चिमी राजस्थान दुज्ध सहकारी संघ के तत्कालीन प्रबंधक संचालक एवं लेखा कर्मचारी पर 4.33 लाख के गबन का आरोप लगा है। इस बारे में अब अध्यक्ष की तरफ से शास्त्रीनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई है। आरोप है लेखा कर्मचारी और तत्कालीन प्रबंधक ने मिलकर गबन करते हुए उक्त रूपए लेखा कर्मी की पत्नी और बहन के खाते में ट्रांसफर किए गए है। मामले में पुलिस ने अब जांच आरंभ की है।
पुलिस ने बताया कि परिवादी ने बतौर पश्चिमी राजस्थान दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के निर्वाचित अध्यक्ष रामलाल विश्नोई ने रिपोर्ट दी। इसमें दो लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के अन्तर्गत दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध संकलन पर दो रुपए प्रति लीटर की दर से अनुदान की स्वीकृति दी थी। यह राशि अप्रेल 2022 में दो रूपए प्रतिलीटर हुआ करती थी जोकि बाद में प्रतिलीटर पांच रूपए कर दी गई थी। इसमें डेयरी के कर्मचारी लेखाकर्मचारी पंकज और तत्कालीन प्रबंधक संचालक सुधीर शर्मा ने रिकॉर्ड में हेरफेर कर गबन कर लेखाक र्मचारी की पत्नी व बहन के खातों में रुपए ट्रांसफर कर दिए। इधर, इस मामले में जोधपुर डेयरी के कर्मचारी पंकज का कहना है कि यह आरोप निराधार है। जिसे गबन बताकर आरोप लगाया है। वह रुपए डेयरी के खाते में जमा करवा दिए गए हैं और उसकी रसीद भी जोधपुर डेयरी के अधिकारियों को उपलब्ध करवा दी है। जो मामला चेयरमैन विश्नोई ने दर्ज करवाया है, वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां प्रबंधक संचालक के पास है। यह मामला द्वेष भावना के तहत दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि 4.33 लाख से ज्यादा का गबन किया है। फिलहाल शास्त्रीनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले