Translate


Home » जोधपुर » ऑनलाइन हाजिरी का जताया विरोध, ज्ञापन सौंपा

ऑनलाइन हाजिरी का जताया विरोध, ज्ञापन सौंपा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
187 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। भारतीय जलदाय श्रमिक संघ जिला जोधपुर एवं राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ जयपुर के संयुक्त नेतृत्व तकनीकी कर्मचारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति (मोबाइल ऐप) से मुक्त रखने को लेकर आज जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
भारतीय जलदाय श्रमिक संघ के जिला महामंत्री मंघाराम कालीराणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर एक मई से एएमएस (अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम) मोबाइल ऐप के माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने एवं अवकाश आवेदन भी ऑनलाइन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से निवेदन है कि जलदाय विभाग में लंबे समय से नई भर्ती नहीं होने के कारण अधिकांश कर्मचारी अल्प साक्षर श्रेणी के नियोजित है, जिनका अनुभवजन्य तकनीकी ज्ञान, नई तकनीकी जानकारी के अनुरूप नहीं है। मोबाइल ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराना ऐसे कर्मचारियों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है, अधिकांश कर्मचारी एंड्रॉयड फोन (मोबाइल) का या तो उपयोग ही नहीं करते हैं या सहज रूप से चलाने में असमर्थ है।

ऐसी स्थिति में सरकार के उक्त निर्देशों की पालना करना उनके लिए एक विकट समस्या बन गई है। इसके अलावा जलदाय विभाग एक आवश्यक सेवा प्रदाता है जिसमें कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर रह कर कार्य निष्पादित करना पड़ता है। हर एक दिन एवं एक ही दिन में अनेक स्थानों पर जाकर अपनी सेवाएं देनी पड़ती है जिसकी वजह से उनको कार्यालय समय के अतिरिक्त देर तक भी कार्य करना पड़ता है। इस स्थिति में कार्यालय समय अनुरूप आगमन एवं प्रस्थान की उपस्थिति दर्ज करना अत्यंत दुष्कर कार्य है। उपस्थिति दर्ज नहीं होने की सूरत में आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी। साथ ही कर्मचारियों को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। इस प्रकार विभाग व सरकार को मोबाइल ऐप के माध्यम से कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने संबंधी निर्देशों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जेठाराम डूडी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह राजपुरोहित, भारतीय जलदाय श्रमिक संघ जिला जोधपुर के जिला अध्यक्ष बाबूलाल धायल, कार्यकारी अध्यक्ष राजूराम दाधीच, जिला महामंत्री चौधरी मंघाराम कालीराणा, कोषाध्यक्ष सुखराम डूडी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाकरराम विश्नोई, जाहिद, कमलेश पुरोहित सहित अनेकों कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले