162 Views
मधुहीर राजस्थान
देवली कलां (रमेश भट्ट)। जिला ब्यावर के रायपुर उपखंड के शहीद पूरण काठात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नानणा के छात्र पूरण काठात पुत्र मुराद काठात ने कला वर्ग में 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय इतिहास में एक नया कीर्तिमान हासिल कर विद्यालय व ग्राम का नाम रोशन किया है। छात्र बहुत ही साधारण परिवार से है तथा होनहार मेहनती व आज्ञाकारी है । पूरण ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावक व अपने गुरुजनों को दिया है।
प्रधानाचार्य सुश्री शोभा कुमावत ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा छात्राओं में से बालिका मेरुना काठात पुत्री मुन्ना काठात ने भी 83.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व किया है। विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों के हार्दिक आभार जताया।



