Translate


Home » जैसलमेर » भारत पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ का जवान शहीद हीट स्ट्रोक बताई जा रही है वजह

भारत पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ का जवान शहीद हीट स्ट्रोक बताई जा रही है वजह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
93 Views

गार्ड ऑफ ऑनर देकर व पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल )। भारत पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। इन दिनों बॉर्डर पर तापमान 50 डिग्री के पार हो गया है और बीएसएफ के जवान की मौत हीट स्ट्रोक की वजह से होनी बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 173वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल में तैनात कांस्टेबल अजय कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी सारू गांव जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। रविवार को जवान अजय कुमार सीमा चौकी भानु पर तैनात था और वहां भीषण गर्मी की वजह से तबियत खराब हो गई। उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। मौत की वजह हीट स्ट्रोक बताई जा रही है।

रविवार देर रात जवान के शव को रामगढ़ अस्पताल लाया गया। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव बीएसएफ के अधिकारियों के सुपुर्द किया। शव को रामगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा जोधपुर ले जाया जाएगा और जोधपुर से हवाई जहाज में उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। शाहगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहीद को दिया गार्ड ऑफ ऑनर रामगढ़ अस्पताल परिसर में शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में 173वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।इस सम्बंध में डॉ आलोक का कहना है कि जवान के शव को रामगढ़ अस्पताल लाया गया था। जिसका पोस्टमार्टम किया गया है। मृत्यु का कारण क्या रहा यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले