Translate


Home » जैसलमेर » जिला कलक्टर ने बासनपीर जूनी में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की परिवेदनाए

जिला कलक्टर ने बासनपीर जूनी में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की परिवेदनाए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
108 Views

अधिकारियों को समाधान के दिये निर्देश सुचारु हो पेयजल आपूर्ति समय पर मिले लोगों को पीने का पानी

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल )। जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने रविवार को सायं ग्राम पंचायत बासनपीर जूनी में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणजनों की समस्याओं से सम्बन्धित एक-एक प्रार्थना-पत्र प्राप्त कर उनको धैर्य सुना एवं पानी-बिजली से संबंधित समस्याओं के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके स्तर पर होने वाली समस्याओं का तत्परता से निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचायें। उन्होंने पानी व बिजली विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि इस भीषण गर्मी में लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध करायें। वहीं बिजली की सप्लाई भी बराबर दें ताकि लोगों को बिजली संबंधी समस्या नहीं झेलनी पड़ें।रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र में
पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने के साथ ही पशुओं में फैल रही बीमारी के उपचार के लिए पुख्ता प्रबंध कराने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिए। जिला कलक्टर ने मौके पर ही पशुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे यहां मोबाईल वेटनरी टीम भेज कर बीमार पशुओं का शीघ्र ही उपचार करवाना सुनिश्चित कर दें। रात्रि चौपाल में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी विकास अधिकारी अजय सिंह नाथावत पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर अधीक्षण अभियंता जलदाय के.सी. मीणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे जिला कलक्टर ने
ग्रामीणों से क्षेत्र में हो रही पेयजल आपूर्ति के बारे में फीडबैक लिया तो ग्रामीणों ने बताया कि पानी सप्लाई प्रबंधन सही नहीं होने के कारण आधे गांव में पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है, इस सम्बन्ध में जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अभियंता को निर्देश दिए कि वे इसकी जांच करें एवं पूरे गांव में पानी की सप्लाई बराबर करायें।ग्रामीणजनों ने जिला कलक्टर के समक्ष प्रार्थना-पत्र दिया कि यहां थ्री-फेस विद्युत सप्लाई जो छह घण्टे हो रही उसको बढ़ाकर आठ घण्टे की जायें ताकि पेयजल आपूर्ति सही हो।

इस सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत जे.आर.गर्ग को निर्देश दिए कि वे इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही करावें। पशुओं में कर्रारोग के बारे में भी ग्रामीणों से फीडबैक लिया तो उन्होंने बताया कि पशुओं में बीमारी जरुर है लेकिन यहां पर पशु चिकित्सक एवं पशुधन सहायक का पद रिक्त है। इस संबंध में जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारी से बातचीत कर उचित कार्यवाही करवाने का विश्वास दिलाया।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वासुदेव गर्ग ने चौपाल के दौरान पशुओ को कर्रारोग से बचाने के लिए किये जाने वाले उपायों व सावधानियों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दुधारु पशुओं को घर के बाड़ों में ही रखने के साथ उन्हें दिए जाने वाले दाले में मिनरल मिक्सचर पाउडर खिलाने की सलाह दी। अन्य अधिकारियों ने भी सुनी रात्रि चौपाल में लोगों की परिवेदनाए पोकरण तहसीलदार पारसमल राठौड़ ने ग्राम पंचायत औढ़ाणिया में आयोजित रात्रि चौपाल में लोगों की परिवेदनाए सुनी। इसके साथ ही तहसीलदार भणियांणा गणेशाराम ने ग्राम पंचायत राजमथाई में रात्रि चौपाल में लोगों की समस्याए सुनी एवं वहीं रात्रि विश्राम किया इसके साथ ही विकास अधिकारी मोहनगढ़ ने ग्राम पंचायत देवा में रात्रि चौपाल के दौरान लोगों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र प्राप्त किए एवं संबधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले