मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल )। जिले के ओढ़ाणियां ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राज्य सरकार के आदेशानुसार रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया । रात्रि चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी भानुमति उपस्थित नहीं थी जिसके कारण ग्रामीणों भारी रोष था । रात्रि चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी के नदारद रहने से नाराज ग्रामीणों ने तहसीलदार से कठोर कार्रवाई की मांग की है । ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा और सीएस सुधांशु पंत के देशानुसार पूरे प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर रात्रि चौपाल आयोजन हो रहा है । रात्रि चौपाल में ग्राम विकास अधिकारी के नहीं पहुंचने पर सीएम और सीएस के आदेशों अवेहलना की है ।
ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी पर महानरेगा में अवैध वसूली कर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है वहीं पोकरण तहसीलदार को रात्रि चौपाल में महिलाओं व पुरूषों ने ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने विधायक जिला कलेक्टर और सीईओ को ज्ञापन की प्रति भेजकर जल्द कार्रवाई की मांग की है । रात्रि चौपाल में सरपंच गजेन्द्र रतनू ने तहसीलदार को मुलभूत समस्याएं बताई जिस पर तहसीलदार ने उचित आश्वासन दिया है । गांव में मौजिज लोग भी रात्रि चौपाल में मौजूद रहे |


