Translate


Home » जैसलमेर » हीट वेव और भीषण गर्मी से बचाव के मद्देनजर जिला कलक्टर ने किया राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

हीट वेव और भीषण गर्मी से बचाव के मद्देनजर जिला कलक्टर ने किया राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
131 Views

पेयजल विधुत आपूर्ति वाटर कूलर पंखे एसी कूलर और दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के दिये निर्देश

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल )। हीट वेव और भीषण गर्मी से बचाव की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के लिए जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने सोमवार शाम को राजकीय जवाहिर जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने लू और तापघात से बचाव हेतु बनाए गए वार्ड में व्यवस्थाएं देखते हुए पीएमओ सहित चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सोमवार शाम को जवाहिर अस्पताल पहूंच जिला कलक्टर सिंह ने चिकित्सालय के अधिकारियों से हीट वेव और गर्मी से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर वार्डों का अवलोकन किया।

जिला कलक्टर ने लू- तापघात वार्ड और अन्य वार्ड का निरीक्षण करते हुए यहां भर्ती मरीजों से बातचीत भी की। चिकित्सालय स्टाफ द्वारा उपलब्ध करवाई गई चिकित्सा सुविधाओं बाबत पूछने पर रोगियों ने जिला कलक्टर को बताया कि स्टाफ द्वारा नियमित रूप से उपचार और दवाई दी जा रही है। लू-तापघात के मद्देनजर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पेयजल विधुत आपूर्ति वाटर कूलर पंखे एसी कूलर और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है।निरीक्षण के पश्चात जिला कलक्टर ने पीएमओ सहित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में हीट वेव और गर्मी से बचाव के लिए समुचित उपचार की व्यवस्थाएं पूर्ण रखी जाएं।

चिकित्सालय में रोगियों के लिए पेयजल छाया टेंट पानी कूलर पंखे एसी सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। स्वच्छ पेयजल उपलब्धता के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाएं ताकि गर्मी के दौरान किसी को परेशानी न आए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बुनकर समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले