Translate


Home » जोधपुर » युवक की हत्या प्रकरण एक और आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरूद्ध

युवक की हत्या प्रकरण एक और आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरूद्ध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
98 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में गत गुरूवार की देर रात युवक की हत्या कर दी गई। अपने दोस्तों को स्मैक और शराब के रुपए नहीं देना युवक को भारी पड़ गया। युवक पर 10 लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एमजीएच मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में चार लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया। अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के साथ एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया है। महामंदि थाना प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई महामंदिर के धड़ा बास स्थित खटीकों का मोहल्ला निवासी मोहित ने रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि गत गुरूवार की रात 11.48 बजे मेरी मां मंजू देवी का फोन आया।

जिसमें उन्होंने बताया कि यश को कुलदीप और उसके साथियों ने चाकू मार दिया है। जल्दी घर पहुंचा। जब मैं अपने दोस्त निखिल के साथ मोटरसाइकिल पर घर के पास वाली गली में पहुंचा तब वहां से कुछ युवक मोटरसाइकिल और कुछ पैदल भाग रहे थे, उनमें कुलदीप , दीपक, दुष्यंत, आकाश , अजय सिंह, शेखर खींची व 3-4 अन्य लोग शामिल थे। जिनके हाथों में खून से सने चाकू, तलवार व लोहे के पाइप थे। जो जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि हमने यश को मार दिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एसीपी (पूर्व) अभिषेक अंदासु को सौंपी है। मृतक यश अपने पिता के साथ कबाड़ी का काम करता था। उसके पिता का चौहाबो में कबाड़ का गोदाम है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अब एक और आरोपी खटिकों का बास निवासी दीपक पुत्र गोपाल खिंची को गिरफ्तार करने के साथ एक बालक को निरूद्ध किया गया है। प्रकरण मेें अब भी मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले